कथक महोत्सव में समूह तत्कार का आयोजन,300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया।

Desk report :- 8 मात्र से सधा कथक का संसार आठ मात्रा है पहले नर्तक के कदमों की थाप आठ मात्रा के भेद को जो है जाने वही कथाकार कहलावे आठ मात्रा की एगुन,दुगन, चौगुन में जीवन के गुण रहस्य समझावे।
यह कहते हुए कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ में कथक महोत्सव में समूह तत्कार का आयोजन किया जिसमें 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया, अंजना वेलफेयर सोसाइटी एवं पंडित बिरजू महाराज कथक संस्थान उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग लखनऊ के सहयोग से कथक कार्यशाला एवं महोत्सव का समापन गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में 22 मार्च को हुआ। संस्था के अध्यक्ष मनीष कुलश्रेष्ठ ने कहा अंजना वेलफेयर सोसायटी भारतीय कला एवं दिव्यांग जनों के लिए कार्य कर रही है। भारत के विभिन्न शहरों में पूर्णता निशुल्क कार्यशालाएं जिसमें पूर्णता निशुल्क कला महोत्सव का आयोजन किया जाता है, कार्यशाला में सभी वर्ग के युवा एवं शासकीय दिव्यांग एवं प्राइवेट विद्यालयों की भागीदारी होती है जिसका उद्देश्य भारतीय कला एवं संस्कृति को समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है साथ ही साथ वह युवाओं को उनके भविष्य संयोजन में भी सहायता करें विगत दो माह से संस्था विभिन्न भागों में गाजियाबाद लखनऊ कानपुर नोएडा ग्रेटर नोएडा में कत्थक संगीत की कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है जिसमें आगामी 31 मार्च को लखनऊ महोत्सव का भी आयोजन है कथक महोत्सव में जिन विद्यालयों ने भाग लिया उसमें जेपी नोएडा, जेपी ग्रेटर नोएडा, गगन पब्लिक स्कूल ,सरदार पटेल शासकीय महामाया बालिका विद्यालय, सुकन्या गाजियाबाद विद्यालय रहे। इसमें विगत दिनों कार्यशालाओ में करीब 500 से 600 छात्रों ने भाग लिया था और कल उसमें करीब 150 से 200 विद्यार्थियो ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी।
इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र कुमार सिन्हा कुलपति गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय भारतीय कला एवं युवाओं को बढ़ावा देना चाहती है वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत में युवाओं को बढ़ाना एवं उनका रुझान बढ़ाना चाहती है, और यह एक गर्व का अनुभव है कि जब विश्वविद्यालय के छात्रों ने कार्यशाला में सीखा और सीख कर महोत्सव में कला प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित रहे जिनमें से डॉक्टर नीरज टंडन महामाया बालिका विद्यालय, जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा से डॉक्टर अंजली मलिक, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा से डॉक्टर मीता भांडुला, दनकौर के सरदार वल्लभ पटेल से डॉक्टर हरविंदर कौर प्रमुख है। इस उत्सव को सफल बनाने में गैस अथॉरिटी इंडिया लिमिटेड (गेल) ने भी सहयोग दिया।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.