October 12, 2026

‘AAP’ accused the corporation of corruption of Rs 84 crore : ‘आप’ ने निगम पर लगाया 84 करोड़ रुपए के भ्र्ष्टाचार का आरोप

IMG_20220925_190554

कूड़ा उठाने में हुआ घोटाला

नई दिल्ली:-आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित नगर निगम पर 84 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने यह घोटाला कूड़ा उठाने के नाम पर किए जाने का दावा किया है। पाठक ने बताया कि पार्टी ने उपराज्यपाल से इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है ताकि पता चल सके यह सारा पैसा किसकी जेब में गया है। पाठक ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि भलस्वा के कूड़े के पहाड़ से कूड़ा उठाने के लिए भाजपा शासित निगम ने फरवरी 2020 में एक कंपनी को 3250 रुपये प्रति मीट्रिक टन का टेंडर दिया था। नए नियम के अनुसार, ट्रकों में जीपीएस लगाना था लेकिन कंपनी ने मना कर दिया जिसके कारण टेंडर रद्द कर दिया गया। इसके बाद एक नई कंपनी को मात्र 400 रुपये प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से टेंडर दिया गया। तबतक पुरानी कंपनी 3 लाख मीट्रिक टन कूड़ा प्रॉसेस कर चुकी थी, जिसके अनुसार 84 करोड़ का घोटाला हुआ है। जब 400 रुपये प्रति मीट्रिक टन का टेंडर संभव था तो भाजपा ने पहले 3250 रुपये प्रति मीट्रिक टन का टेंडर क्यों दिया? आम आदमी पार्टी पूरे मामले की जांच की मांग करती है।

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने घोटाले के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि हाल ही में लैंडफिल साइटों से आरडीएफ उठाने हेतु अगस्त 2020 में 400 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से आवंटित किया गया था। आरडीएफ उठाने की दरों अंतर को घोटाले का आधार बताया गया है। निगम इन आरोपों को सिरे से नकारता है। घोटाले के आरोप आधे अधूरे तथ्यों के आधार पर लगाए जा रहे हैं। फरवरी से अगस्त 2022 तक ढुलाई की मद में रुपये 3250 प्रति मीट्रिक टन की दर से भुगतान नहीं किया गया जैसा दर्शाने की कोशिश की जा रही है। 

Author

You may have missed