14 लाख में 62 लाख की पुरानी करेंसी खरीद फंसा डॉक्टर


:- स्पेशल सेल और आईबी ने शुरू की जांच


नई दिल्ली:- नोटबन्दी के इतने समय बाद भी यदि किसी के पास लाखों रुपए की पुरानी करेंसी मिल जाए तो तमाम सरकारी विभागों का सक्रिय हो जाना लाज़मी है। ऐसे ही एक मामले ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आईबी को चौंका के रख दिया,जब एक डॉक्टर के पास से पुरानी करेंसी के 62 लाख रुपए बरामद किए गए।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके के रमेश पार्क से दिल्ली पुलिस ने डॉक्टर एजाज अहमद नाम के शख्स को 500 और 1000 की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स के पास से 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी मिली है। हैरानी की बात यह है कि शख्स ने 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी को 14 लाख रुपए की नई करेंसी से खरीदा है।
दिल्ली के शकरपुर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर स्पेशल सेल और आईबी की टीम को भी सूचना दे दी है। अब तमाम टीम इस शख्स से पूछताछ करके पता लगाने की कोशिश कर रही हैं की वह पुरानी करेंसी को किस तरीके से मार्केट में बेचता था और इसका खरीददार कौन है?

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *