आप विधायक ने खोया आपा,फोड़ दिया हलवाई का सिर


:- सीवर की शिकायत करने गया था पीड़ित


नई दिल्ली :- दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक पर गुस्से में दो फरियादियों के ईंट मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगा है,हालांकि विधायक इस बात को नकार रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर में आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली थी। जिसमें गुड्डू हलवाई नाम के शख्स ने उनपर आरोप लगाते हुए बताया कि एक फंक्शन में वह कैटरिंग सेवा दे रहा था। यहां उसकी मुलाकात आप विधायक से हो गई। उसने विधायक के पास जाकर सीवर को लेकर शिकायत की तो वह गुस्से में आ गए। वह मारपीट करने लगे और टूटा हुआ एक ईंट उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए उनके रिश्तेदार महेश बाबू से भी मारपीट की गई। फिलहाल विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/341 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि अखिलेश पति त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली माडल टाउन सीट से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी मूलरूप से यूपी के संतकबीरनगर (मेहदावल) के रहने वाले हैं।

भाजपा पर फोड़ा ठीकरा:
दूसरी तरफ मामले को तूल मिलता देख आप विधायक ने कहा है कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को भाजपा तूल दे रही है। वो इतने वर्षों से विधायक हैं,कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई। ये घटना सिर्फ राजनीति से प्रेरित है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *