बीच बाजार किन्नर के बेटे को मार दी गोली


नई दिल्ली।
दिल्ली के उत्तम नगर थाना इलाके में 19 साल के युवक की सरेराह बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने लोगों को धमकी भी दी कि अगर किसी ने उनके या उनके घर के बारे में पुलिस को कुछ बताया तो अगला नंबर उसी का होगा। मृतक युवक की पहचान राज (19) के रूप में हुई है। वह काली बस्ती में अपनी किन्नर मां के साथ रहता था। उसे किन्नर समाज की एक किन्नर ने 4 साल की उम्र में गोद लिया था।
बताया जा रहा है कि राज ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रहा था। वह किसी काम से घर के पास स्थित बाजार गया था, जहां कुछ लोग झगड़ा कर रहे रहे थे। राज और वहां मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने झगड़ा खत्म करने की बजाय पिस्तौल निकाल कर राज को दो गोलियां मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेखौफ हत्यारों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर उनके बारे में किसी ने भी पुलिस को कुछ बताया तो उनका अगला शिकार वे होंगे।