तिहाड़ जेल में चाकूबाजी, संजय सिंह ने बताया केजरीवाल की जान को खतरानई दिल्ली।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना सामने आने के बाद कहा कि वहां जेल में हत्या भी हो चुकी है। तिहाड़ जेल में ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। जब हम कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है तो कोई यकीन नहीं करता है। ये शातिर और खतरनाक लोग हैं। मौका पाकर ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
दरअसल तिहाड़ जेल में दो गिरोहों के बीच धारदार चीज से मारपीट होने और चार अपराधियों के घायल होने पर संजय सिंह दिल्ली के सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर ये बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में भारत के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की गई। लोकतंत्र को खत्म करने के लिए कैसे-कैसे ऑपरेशन लोटस चल रहा है। यह ऑपरेशन सूरत से चला है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव खत्म करना चाहती है। मैं, जनता से कहना चाहता हूं कि यह आपका लास्ट चुनाव है। सूरत में सारे कैंडिडेट का पर्चा खाली हो गया।
लोकसभा चुनाव के बाद सिर्फ खाली दिखावे के लिए संविधान होगा, जो नागुपर आरएसएस का संविधान होगा। यह सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है।