October 13, 2026

1 लाख दिल्लीवासियों को एमसीडी ने भेजा नोटिस

IMG_20230824_193649

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए एमसीडी के मलेरिया इंस्पेक्टर, डीबीसी कर्मचारी, फील्ड वर्कर व अन्य जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोजाना अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे हैं। मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालय, पार्क, निर्माण स्थल, पब्लिक प्लेस, अन्य जल जमाव व संवेदनशील क्षेत्रों में बीमारियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर वहां एंटी लारवा का छिड़काव और बचाव से जुड़े हर संभव उपाय अपनाए जा रहे है।
दिल्ली सरकार व एमसीडी की तरफ से अपने अफसर व विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बीमारियों की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाए। दिल्ली के लोगों के सहयोग से हर इलाके को पूरी तरह बीमारी मुक्त बनाया जाए।
दिल्ली एमसीडी के अनुसार अब तक दिल्ली में 2 करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण किया जा चुका है। इसके अलावा, एक लाख से अधिक कानूनी नोटिस भेज कर 27 हजार चालान भी काटे गए हैं। दिल्ली के सभी 12 जोन में कचरा उठाने और कूड़ा समाधान के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को खुले में गंदगी और कूड़ा ना फेंकने के लिए अपील की जा रही है। दिल्ली एमसीडी के 3000 से ज्यादा डीबीसी कर्मचारी और 2000 से अधिक फील्ड वर्कर राजधानी को बीमारी मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में है।

Author

You may have missed