मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री प्रो. अभिजीत बनर्जी मिले

 दिल्ली की अर्थव्यवस्था, रोजगार और जल सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर दिल्ली को आगे ले जाने के लिए आपसी सहयोग और समर्थन की संभावनाओं को तलाशने पर की चर्चा

नई दिल्ली:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. अभिजीत बनर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रो. अभिजीत बनर्जी ने दिल्ली की अर्थव्यवस्था, रोजगार और वॉटर सिक्योरिटी से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने दिल्ली के विकास के आपसी सहयोग और समर्थन की संभावनाओं को तलाशने पर चर्चा की। सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रो. अभिजीत बनर्जी ने दिल्ली के मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में इनोवेशन क्लस्टर स्थापित कर दिल्ली में अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया है, उसको देश और दुनिया के सामने एक मॉडल के रूप में रखने के लिए इच्छुक हैं, ताकि बाकी सरकारें भी समाज के कल्याण के लिए इसे अपना सकें। सीएम ने कहा कि प्रो. बनर्जी की जे-पाल संस्था, दिल्ली सरकार के ‘मिशन बुनियाद’ कार्यक्रम की एक अहम भागीदार है। जिसकी मदद से लाखों छात्रों की बुनियादी शिक्षा में सुधार करने में मदद मिली है।

कौन हैं अभिजीत बनर्जी:

 अभिजीत बनर्जी, अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (जे-पाल) के निदेशक हैं। यह शोध केंद्र वैश्विक गरीबी को कम करने पर काम कर रहा है। प्रो. अभिजीत बनर्जी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रोफेसर हैं। सीएम और प्रोफेसर बनर्जी की यह पहली बैठक थी और उन्होंने आज दिल्ली की अर्थव्यवस्था से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह भी मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *