October 13, 2026

2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

0
Fire_stations_~2

नई दिल्ली :- दिल्ली में शुक्रवार की सुबह लॉरेंस रोड पर दो फैक्टरियों में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की के मुताबिक लॉरेंस रोड पर एक इमारत की तीसरी मंजिल में सुबह 9:35 बजे आग लगने की सूचना आई। जिसके तुरंत बाद ही मौके पर 25 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया।

डिप्टी फायर चीफ अतुल गर्ग के अनुसार सुबह 9:35 पर लॉरेंस रोड पर एक जूता फैक्ट्री और प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। दोनों इमारतें तीन मंजिला हैं। एक फैक्ट्री में जूता बनाने का काम होता है, वहीं दूसरी फैक्ट्री एक प्लास्टिक की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के ऊपरी तल पर टिन शेड लगा हुआ था, जिसमें आग लगी और धीरे-धीरे आग पूरी बिल्डिंग में फैल गयी। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल कज 25 गाड़ियों को घण्टों मशक्कत करनी पड़ी।

दमकल विभाग के मुताबिक फैक्ट्री में प्लास्टिक और जूता बनाने वाला रॉ मेटेरियल था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता लगाने को लेकर जांच की जा रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed