संजय सिंह ने दूसरी बार ली राज्यसभा के सदस्यता की शपथ, पत्नी हुईं भावुक


नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार उच्च सदन के सदस्यता की शपथ ली। इस दौरान संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि यह परिवार के लिए खुशी का मौका है। संजय सिंह निश्चित रूप से उन सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे जो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने जो उन्हें सौंपी है, उसका निवर्हन करने में वो पूरी तरह से सफल होंगे।
राज्यसभा के लिए दोबारा चुने जाने पर भावुक हुई संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह अपने पति के सरकारी आवास पर भारत माता की तस्वीर के सामने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार व्रत भी रखा। अनीता सिंह ने कहा कि मैं उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत करने के लिए अरविंद केजरीवाल का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने एक अभिभावक के रूप में काम किया। वह एक अभिभावक की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ शपथ लेने के बाद संजय सिंह ने अपने खिलाफ मामले पर कहा कि हमने हाईकोर्ट में अपील की है। अगर वहां खारिज हो गई, तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लेकिन मनीष सिसौदिया के मामले को देखकर ऐसा नहीं लगता कि हम न्याय मिलेगा। बाकी भगवान पर निर्भर है। हम लड़ेंगे।