CM Yogi inspected many projects in Ghaziabad : सीएम योगी ने किया गाजियाबाद में कई परियोजनाओं का निरीक्षण


गाजियाबाद:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजानाओ की प्रगति जानी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में उनका निर्माण पूरा कराएं, ताकि आमजन को लाभ मिल सके। सुबह करीब साढ़े दस बजे गंगाजल गेस्ट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिधियों के साथ बैठक की। इसके उपरांत करीब पौने बारह बजे वह प्रताप विहार स्थित पीएम योजना आवास योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने वहां पीएम आवास योजनाओं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम ने अधिकारियों से प्रदर्शनी में लगी सभी योजनाओं के बारे में जीडीए अधिकारियों से जानकारी ली और पूछा कि योजनाएं कब तक पूर्ण होंगी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत सीएम योगी ने प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे चार मंजिला ईडब्ल्यूएस के निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। यहां भी सीएम योगी ने निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया और भवनों की गुणवत्ता परखी। यहां तक की सीएम योगी ने आवास में बनाए जा रहे खिडकी और दरवाजे में लगाए गए मैटेरियल की भी गुणवत्ता परखी। इसके उपरांत सीएम का काफि ला हिंडन नदी पर बने रहे निर्माणाधीन पुल पर पहुंचा। यहां सीएम ने पहले अधिकारियों से हिंडन पुल के निर्माण की स्थिति जानी और उसके बाद पुल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वाहनों के आवागमन के दौरान कंपन के बारे में पूछा जिस पर अधिकारियों ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा होने पर इसका कंपन मापा जाएगा और उसके बाद ही वाहनों के लिए इसे खोला जाएगा। यहां करीब दस मिनट रूकने के बाद सीएम योगी नंदग्राम स्थित गार्बेज फैक्ट्री पहुंचे व वहां से उनका काफिला सीधे वैशाली स्थित 41वीं पीएसी वाहिनी पहुंचा। सीएम योगी ने यहां पीएसी के जवानों के लिए बनाए जा रहे दो सौ आवासीय भवनों को देखा। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी अधिकतर परियोजनाओं के निर्माण प्रगति से संतुष्ट नजर आए। हालांकि, उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजनाओं का कार्य समय से पूरा किया जाए। इस दौरान सीएम के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप, राज्यमंत्री नंदगोपाल नंदी, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, महापौर आशा शर्मा, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, डीएम आरके सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराज सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

गारबेज फैक्ट्री देख सीएम ने की मेयर.आयुक्त की तारीफ
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेत मंड़ी स्थित नगर निगम की गारवेज फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री ने पार्कों में साफ सफ ाई करने में यूज होने वाली मशीन वैक्यूम क्लीनर का उदघाटन किया। इस दौरान मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर आदि अधिकारी उनके साथ रहे।
      मुख्यमंत्री ने गोरबेज फैक्ट्री देखी। यहां उन्होंने मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त की तारीफ की। मुख्यमंत्री का कहना था कि महिला होते हुए मेयर आशा शर्मा नगर निगम में काफी अच्छे कार्य करा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने गारबेज फैक्ट्री तैयार कर करचरा प्रबंधन को आधुनिक तकनीकी से जोडऩे के लिए मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की भी तारीफ  की। मुख्यमंत्री यहां केवल पांच मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने आधुनिक मशीन देखी। मुख्यमंत्री यहां कचरे को किस तरह से एक मशीन के जरिए निस्तारित किया जाता है यह देखकर दंग रह गए। उन्होंने मेयर आशा शर्मा और निगम अधिकारियों को नए विजन के साथ कार्य करने का आव्हान भी किया।

बीजेपी नेताओ और जनप्रतिनिधियों से खुलकर मिले मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगाजल गेस्ट हाउस में चुनिंदा बीजेपी नेताओ और जनप्रतिनिधियों के साथ खुलकर बात की। उन्होंने एक एक जनप्रतिनिधि से गाजियाबाद में क्या और विकास कार्य होने चाहिए सुझाव पूछा। इस दौरान दिल खोलकर जन प्रतिनिधियों ने मुख्य मंत्री के सामने बात रखी।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जनप्रतिनिधियों के बीच करीब एक घंटे तक वार्तालाप चला। मुख्यमंत्री कडक मिजाज के माने जाते है। मगर आज मुख्यमंत्री ने बड़े ही जौली अंदाज में सभी जन प्रतिनिधियों की बात सुनी। यह देख कई जनप्रतिनिधि तो हतप्रभ थे। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता के दौरान बताया कि गाजियाबाद में कानून व्यवस्था काफ ी अच्छी है। इस दौरान उन्होंने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से भी पूछा कि आपके यहां तो कानून व्यवस्था ठीक है ना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में स्पॉर्ट स्टेडियम और गांव में खेल के मैदान बनाने के लिए भी कार्य करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान बीजेपी नेता सुनीता दयाल ने भी गाजियाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के सामने तारीफ की। गाजियाबाद में उत्तरांचल भवन का भी मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस भवन को बनाने का कार्य चल रहा है। जिस तरह से खेल के मैदान बनाए जा रहे है यह एक अच्छा कार्य है। मगर इसमें और कार्य कराया जाएगा। मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी ने मधुबन.बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों के एक समान मुआवजे का मसला उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मसले को देखेंगे। पार्षद सुनील शर्मा शहर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा लगाने और साहिबाबाद एरिया में बड़ा अस्पताल बनाने की बात कहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही इस बारे में और कदम आगे बढ़ाए जाएंगे। शहर विधायक अतुल गर्ग ने विजयनगर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाने की मुख्यमंत्री से बात की। मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच ने अपने क्षेत्र बसों के संचालन करने, लोनी विधायक ने नगर पालिका परिषद को बढ़ी आबादी के हिसाब से नगर निगम का दर्जा दिलाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने गांव बरोला तक बस चलाने की मांग की। मुख्यंत्री ने जनप्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से सुना और उन्होंने अपने स्टाफ से मांग के प्वाइंट नोट भी कराए। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से जनप्रतिनिधि गदगद नजर आए।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.