Akhilesh Yadav reached Noida for the first time in a private program, the spirits filled with enthusiasm : पहली बार किसी निजी कार्यक्रम में नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव,सपाइयों में भरा जोश

सीएम से पीएम तक साधा निशाना,श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर भी किया तंज


नोएडा:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पांच साल तक सरकार चलाने वाले सीएम को ये पता ही नहीं चला कि कौन मंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सब कुछ भी सामान्य नहीं है। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने रघुवर प्रधान को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बड़ा भावुक क्षण है। वे चाहते थे कि एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए मैं यहां आऊं, लेकिन विडंबना देखिए कि शादी नहीं, बल्कि मैं उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आया हूं। अखिलेश ने कहा कि जो आया है, उसे जाना है। रघुवर प्रधान यहीं हैं। वे शरीर से बेशक चले गए हों, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे बीच रहेंगी। इस अवसर पर भरत यादव के बेटे दीपांशु ने स्कूल के एक बच्चे द्वारा बनाए गए अखिलेश यादव के स्कैच को उन्हें भेट किया।
       पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा के बहुचर्चित श्रीकांत त्यागी प्रकरण के तार को भी छेड़ा। उन्होंने कहा कि एक वीडियो क्लिप ने भारतीय जनता पार्टी के चरित्र को उजागर कर दिया है। जिस तरीके के अल्फाज का इस्तेमाल उस वीडियो में किया गया, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के चरित्र को उजागर करता है। अखिलेश यादव ने अपने 12 मिनट से अधिक के संबोधन में पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ ही नोएडा की श्रीकांत त्यागी की घटना का जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा, जिस व्यक्ति ने वह वीडियो क्लिप बनाई है, उसका धन्यवाद किया या जाना चाहिए। वह व्यक्ति बधाई का पात्र है। उसने भारतीय जनता पार्टी के चरित्र को उजागर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी जैसे नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता संरक्षण देते हैं। सपा सुप्रिमो ने अपने संबोधन में नोएडा के विकास के जिक्र किया। कहा कि नोएडा का जितना विकास समाजवादी सरकार के दौरान हुआ हैए उसे भुलाया नहीं जा सकता। नोएडा को मेट्रो देने का मामला हो या एलिवेटेड रोड। यह सभी सुविधाएं समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मिली, लेकिन इनका उद्घाटन किसी और ने किया, यह बात अलग है। शहर के सेक्टर.121 गढ़ी चौखंडी में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सपा नेता भरत प्रधान के पिता रघुवर प्रधान की प्रतिमा के अनावरण के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि हाल ही में सर्फाबाद गांव में डीपी यादव ने अपने पिता महाशय तेजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस अवसर पर सपा के विधायक शिवपाल यादव बतौर अतिथि मौजूद थे। तय समय से तकरीबन एक घंटे से देरी से अखिलेश यादव गढ़ी चौखंडी पहुंचे। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक तूफ ानी सरोज, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी राकेश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व बार अध्यक्ष रामशरण नागर, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी, पूर्व मेयर औरंगाबाद अशोक शायना, लखन यादव, जितेंद्र यादव, ओपी यादव, पूर्व मंत्री अयूब अंसारी, नामदेव राव, राजीव यादव, विधायक फ ईम, उमाशंकर यादव, सुनील देवरे, डाक्टर अन्नत ओझारकर मनीपाल विश्वविद्यालय जयपुर, पूर्व जिला अध्यक्ष फ कीरचंद नागर, प्रताप चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव, राकेश यादव, महेश यादव महानगर अध्यक्ष दीपक विग, महेद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]