October 13, 2026

डीएम ने ली स्वास्थ्य समिति की बैठक

Screenshot_20240731_200337_Google


गाजियाबाद ।

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने आज जिला मुख्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आम जन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने में कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में ओपीडी और आईपीडी मरीजों की स्थिति, आशाओं द्वारा बनाई गई आभा आईडी की संख्या, ई-संजीवनी, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यकम की प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, मंत्रा एप पर प्रविष्टिï, पीएमएसएम कार्यक्रम की समीक्षा, मातृ मृत्यु, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, राष्टï्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी नियंत्रण रोग कार्यक्रम, एनएचएम के तहत वित्तीय व्यय आदि कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ अभिनव गोपाल, सीएमओ डॉ.अखिल मोहन, डीएसओ डॉ.आरके गुप्ता, सीएमएस डॉ.विनोद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Author

You may have missed