October 13, 2026

ईस्टर्न पेरीफरेल पर भिड़े चार ट्रक, कई घायल

Screenshot_20240731_201929_Google


गाजियाबाद ।

वेब सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल पर दादरी की और से आने वाले ट्रैक पर तीन ट्रक व एक टैंकर भिड़ गये। इन हादसों के दौरान जहां तीन ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गये वहीं एक ट्रक में भरी गत्ते की खेप सडक़ पर फैल जाने की वजह से इस मार्ग पर जांच की स्थिति व्याप्त हो गई। इस हादसे के दौरान जहां कई लोग घायल हो गये वहीं गनिमत यह रही कि इस भिड़ंत में किसी की जान नहीं गई। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वेब सिटी थाना पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल पहुंचाकर यातायात को सुचारू करवाया।

Author

You may have missed