Youth arrested for making reel in front of police station : रील में गैंगस्टर का थाने में बना कबूतर

थाने के सामने रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद:- आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का खासा ट्रेंड है। रील के चक्कर मे युवा आए दिन तमाम मर्यादाओं को लांघ पुलिस के चक्कर मे पड़ते नज़र आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला गाज़ियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में देखने को मिला,जब एक युवक ने थाने के सामने फूल टशन में रील बना खुद को गैंगस्टर बताया,लेकिन थोड़ी ही देर में मामले ने टूल पकड़ा और युवक का सामना रील से रियल लाइफ से हुआ। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कान पकड़ कर न सिर्फ माफी मांगी बल्कि सलाखों के पीछे भी पहुंच गया। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। दस सेकेंड की इस वीडियो में एक युवक मसूरी थाने के कार्यालय की तरफ से एसएचओ के कार्यालय की तरफ आ रहा है। गैंगस्टर के गाने पर युवक ने बदमाशी की वीडियो बनाई है। फि ल्मी अंदाज में वह हाथ को इस तरह हवा में लहरा रहा है, जिस तरह हथियार लहराते हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हडक़ंप मच गया। सोशल मीडिया पर फ जीहत होती देख पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने देर शाम आरोपी को ट्रेस कर लिया, जिसकी पहचान आकाश पंडित के रूप में हुई। पुलिस ने तलाश में जुट गई  और उसे घर पकड़ा। पकड़े जाने के बाद युवक की सारी हेकड़ी निकल गई,नतीजतन रील में खुद को गैंगस्टर बताने वाला युवक रियाल लाइफ में थाने में न सिर्फ कान पकड़ कर माफी मांगता नज़र आया बल्कि अपनी इस हरकत से सलाखों के पीछे भी पहुंच गया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *