October 10, 2026

CWG 2022 : 9वां गोल्ड जीत भारत 5वें नम्बर पर

0
IMG_20220806_011618

 बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने जीता स्वर्ण पदक तो अंशु मलिक को मिला रजत

नई दिल्ली :- राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग का 65 किलो वर्ग में इतना दबदबा रहा कि पहले दौर में ही उन्होंने चार में से तीन मुकाबले जीते। उन्होंने फाइनल में कनाडा के लाचलान मैकनील को 9-2 से हराया । इससे पहले इंग्लैंड के जॉर्ज रैम पर तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से जीत दर्ज कर आसानी से फाइनल में जगह बनायी थी।वहीं साक्षी मलिक ने 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अंशु मलिक ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का कुश्ती में खाता खोला। तो दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को पुरुषों के 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में 3-0 से हराकर भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। इससे पहले, अंशु मलिक 57 किग्रा महिला में रजत, जबकि बजरंग पूनिया 65 किग्रा पुरुष वर्ग और 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में दीपक पूनिया स्वर्ण जीत चुके हैं। दिव्या और मोहित ने कांस्य पदक जीता है। 

  कुश्ती में प्रदर्शन :

बजरंग पुनिया – स्वर्ण पदक 

दीपक पुनिया- स्वर्ण पदक 

साक्षी मलिक -गोल्ड मेडल 

अंशु मलिक- सिल्वर मेडल 

दिव्या काकरान- कांस्य पदक

मोहित ग्रेवाल- कांस्य पदक 

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed