Greater Noida : मांगने गई थी बेटे की आवाज़ , कथा वाचक ने लूट ली लाज


ग्रेटर नोएडा :- भगवान की कथा सुनाने वाले एक पाखंडी कथा वाचक ने एक महिला के बेटे को ठीक करने का झांसा देकर उसके साथ जो दरिंदगी की , उसे जिसने भी सुना सन्न रह गया। मामला ग्रेटर नोएडा का है , जहां अपने बेटे को बीमारी से बचाने की गुहार लगाने वाली महिला से एक कथा वाचक ने दुष्कर्म कर डाला।
पुलिस ने बताया कि ग्रेनो के सेक्टर की निवासी महिला का एक बेटा जन्म से बोलता नहीं है। करीब एक साल पहले सेक्टर में आयोजित भागवत कथा में पीड़िता गई थी। वहां कथा वाचक से मिलकर बेटे के बारे में बताया।

महिला की बात सुनने के बाद आरोपी ने तांत्रिक विद्या से बेटे को ठीक करने का दावा किया था। आरोपी बाबा पीड़ित महिला को बेटे के साथ बुलाने लगा। इलाज के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। पति को बताने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। फोन पर अश्लील बातें करने के साथ ही आरोपी पीड़िता के घर आने लगा। आरोप है कि पति को नशीली गोलियां खिलकर बेहोश कराने के बाद महिला से दुष्कर्म करता था। परेशान पीड़िता ने पति को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस से शिकायत की।
एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि आरोपी मनोज शास्त्री एक वर्ष से पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था। महिला के शिकायत पर पुलिस ने कथा वाचक मनोज शास्त्री को नगर पालिका दादरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब बाबा की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।