October 10, 2026

बीजेपी के खिलाफ़ ‘आप’ का हल्ला बोल , कई हिरासत में 

0
IMG_20231027_141950

नई दिल्ली।

 दिल्ली में केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आप के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध किया। 

प्रदर्शन के दौरान आप के दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सैकड़ों नेता और हजारों कार्यकर्ता बीजेपी और केंद्र के खिलाफ अपनी सख्त नाराजगी का इजहार दिल्ली की सड़कों पर किया और कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह को तत्काल रिहा करने की मांग की। 

विरोध प्रदर्शन उग्र होता देख आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक खींचातानी भी हुई। बाद में मामले की नजाकत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से न केवल रोक दिया बल्कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed