Political Update : अखिलेश यादव और आजम खां ने दिया लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा

:- अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष को सौपा इस्तीफा

:- आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीट जीती थी समाजवादी पार्टी

:- अखिलेश यादव बने थे सबसे कम उम्र के सांसद

उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक बनने के बाद यह साफ हो गया था कि अखिलेश यादव और आजम खान को अपनी सांसद या विधायक एक सीट से इस्तीफा देना होगा। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक रहेंगे। यहां हम आपको बता दें उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे।

हाला की राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा कयास लगाए जा रहे थे कि वह करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर आजमगढ़ से सांसद बने रह सकते हैं। मगर उन्होंने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप कर साफ कर दिया कि वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति और एमएलसी चुनाव पर देना चाहते हैं पूरा ध्यान

उत्तर प्रदेश की राजनीती को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरा ध्यान प्रदेश की राजनीति पर केंद्रित कर रखना चाहते हैं और आगामी एमएलसी चुनाव एक बड़ी चुनौती है।

आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है सभी विधानसभा सीटों पर

आजमगढ़ को पहले से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है यहां से पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी लोकसभा जा चुके हैं।अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आजमगढ़ जिले का परिणाम ऐतिहासिक रहा है इसके लिए मैं सदा आजमगढ़ की जनता का आभारी रहूंगा भाजपा की कोशिश रही कि आजमगढ़ में सपा को पीछे कर दे। लेकिन यहीं से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दसों सीटें सपा को मिलीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भले ही न बनी हो लेकिन हम हारे नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सीटें बढ़ी हैं और वोट प्रतिशत भी बढ़ रहा है। इस विधानसभा चुनाव में हमने यह जाना है कि वोट प्रतिशत कैसे बढ़ेगा। 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *