October 10, 2026

एंटी करप्शन की फर्जी टीम बन डाला छापा,पकड़े गए चार नटवरलाल

0
IMG_20220704_210342


नई दिल्ली :- ऐसा फिल्मों में ही देखा गया है,जब सीबीआई या किसी अन्य बड़े विभाग की नकली टीम बन कर छापामारी की घटना दिखाई जाती है,लेकिन दिल्ली में ऐसी ही घटना को अंजाम देना कुछ नटवरलालों को उस वक़्त भारी पड़ गया।जब उन्हें पब्लिक ने धर दबोचा।


मामला पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा का है
यहां कुछ अज्ञात लोगों ने अपने आपको एंटी करप्शन टीम का सदस्य बताकर कमल गुप्ता नामक मनी एक्सचेंजर कारोबारी के घर छापा मार दिया। छापेमारी में काफी संख्या में नगदी मिली लेकिन कारोबारी को जब कुछ शक हुआ तो उन्होंने उनकी पहचान पूछी। इस पर वे घबरा गए और कारोबारी के घर से निकलने की कोशिश करने लगे। कारोबारी ने शोर मचा दिया ,जिसके बाद सभी भागने लगे हालांकि इस दौरान मौके से एक महिला समेत चार लोग पकड़े गए। चारों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मौके से 10 के करीब लोग फरार भी हो गए। फिलहाल पुलिस चारों से शाहदरा थाने के अंदर पूछताछ कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed