झालावाड़ जिले के 13 लोगों की मौत पर सीएम भजनलाल दुखी, उच्च अधिकारियों को दिए निर्देश


जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मध्यप्रदेश के पीपलोदी रोड में हुई सडक़ दुर्घटना में झालावाड़ जिले के 13 लोगों की मौत हो जाने पर गहरा दुख जताया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया ङ्ग पर लिखा, मध्यप्रदेश के पीपलोदी रोड में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सडक़ दुर्घटना में झालावाड़ जिले के 13 नागरिकों की मृत्यु का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उच्च अधिकारियों को मध्यप्रदेश के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने एवं घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा इस हादसे में घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की।
झालावाड़ जिले से गई बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार रात मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में 13 जनों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से तीस जनों को राजगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। झालावाड़ के मोतीपुरा गांव से रविवार शाम को 5 बजे गब्बालाल के बेटे मोतीलाल की बारात ट्रैक्टर ट्रॉली से राजगढ़ के पास कमालपुरा के लिए निकली थी। रात 9 बजे खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली सडक़ से उतरकर खाई में जा गिरी। ट्रॉली में 50 लोग सवार थे। हादसे में 3 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 10 जनों की मौत हो गई। तीन को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]