October 12, 2026

CBSE RESULT 2022 : सीबीएसई 2023 की बोर्ड परीक्षा में हुआ बदलाव

0
IMG_20220722_225255

10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद हुआ ऐलान

नई दिल्ली:-(CBSE RESULT 2022): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का भी रिजल्ट जारी किया। पिछली बार के मुकाबले इस बार रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। आंकड़ो के अनुसार 12वीं के कुल 1.34 लाख बच्चों ने 90 फीसदी से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए हैं तो वहीं 10वीं में 94.40 प्रतिशत छात्रों ने इस बार सफलता हासिल की है। इस बार सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी तथा 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। लेकिन अब बोर्ड ने कहा है कि साल 2022-23 सत्र की परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। 

सीबीएसई के संयुक्त सचिव डॉ संयम भारद्वाज बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड के नतीजे एक ही दिन जारी किए गए हैं। इस बार कोरोनावायरस के कारण परीक्षाएं देर से आयोजित की थी, बच्चों को परीक्षा के बीच में समय ज्यादा मिल सके इसलिए परीक्षाओं का अंतराल भी ठीक था। ऐसे में नतीजे जल्द से जल्द जारी करना भी चुनौती से कम नहीं था। 

छात्रों के बीच नकारात्मकता को समाप्त करने के लिए और उन्हें प्रतिस्पर्धा से दूर रखने के लिए इस वर्ष टॉपर की लिस्ट और मार्कशीट पर डिवीजन नही जारी किया गया है। उन्होंंने बताया कि हमारा पहला फोकस कक्षा 12 के नतीजों पर थे, जिससे कि उन छात्रों को परेशानी ना हो जिन्हे कॉम्पिटेट एक्जाम देने हैं या बाहर जाना है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 2023 से नए सेशन की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। बच्चों को अगले साल की तैयारी करने का वक्त अभी से मिल जाएगा। साल 2020 की तुलना में इस साल का पासिंग परसेंटेज 12वीं और 10वीं दोनो का ही बहुत अच्छा रहा है। 

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed