आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -23 जुलाई 2022
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि – दशमी प्रातः 11:27 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – कृत्तिका 19:03 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग – गण्ड12:31 तक तत्पश्चात
वृद्धि
करण: विष्टि/भद्रा 11:27
बव 24:34 तत्पश्चात
बालव
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 9:02 से 10:45 तक
राहु काल वास पूर्व में
सूर्योदय – 05:37
सूर्यास्त – 19:18
चन्द्रोदय – 25:43
चन्द्रास्त -15:06
दिशाशूल – पूर्व में


वास्तु-

भवन में स्थापित मशीनें या उपकरणों के बार-बार खराब होने तथा काम करने वाले नौकर या कर्मियों द्वारा मालिक के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने की समस्या हो तो इसका कारण पश्चिम दिशा का दोषपूर्ण होना होता है। निवारण के लिए पश्चिम दिशा में शनि या मत्स्य यंत्र सिद्ध करके स्थापित कर देना चाहिए।

आज का राशिफल:

मेष (Aries)
आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में अवरोध आएगें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष (Taurus)
आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini)
आज वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।

कर्क (Cancer)
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता हैं। कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह (Leo)
आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के कुछ नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

कन्या (Virgo)
आजकारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में बदलाव के अवसर भी मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकता है।

तुला (Libra )
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान को कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के चलते परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। चिंता परेशान करेगी।

धनु (Sagittarius )
आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आलस्य की अधिकता भी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर (Capricorn)
आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य अधिक हो सकता है। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में भी संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ (aquarious)
आज मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा।

मीन (Pisces)
आज व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, परन्तु आय में वृद्धि भी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 23 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा।मूलांक 5 के जातक किसी से भी अपना काम निकलवाना बहुत ही अच्छे से जानते हैं. ऐसा भी कहा जा सकता है कि मूलांक 5 के जातक स्वार्थी होते हैं. इनका मनी मैनेजमेंट इतना बेहतरीन होता है कि शायद ही कभी पैसों का नुकसान उठाते हों. मूलांक 5 के जातक बेहद साहसी, गतिशील और ऊर्जा का अंक है. इनका व्यवहार सभी का मन मोह लेता है. मूलांक 5 के जातक घूमने और खाने पीने के बेहद शौकीन होते हैं।
शुभ दिनांक : 5,14,23.

शुभ अंक : 1,3,5,7,8.

शुभ माह : 5,9,11
शुभ वर्ष 2022,2028,2032

ईष्टदेव : श्री गणेशजी श्रीहनुमानजी

शुभ रंग : नीला, काला, मिश्रित रंग

कैसा रहेगा यह वर्ष
इस वर्ष करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके मन में नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन भी बन सकता है। ऐसा करने के लिए यह एकदम उचित समय है, जो कि दीर्घकाल में आपको लाभ देगा। हालांकि इस प्रकार का निर्णय वर्ष की मध्यावधि से पहले लेना बेहतर होगा। मल्टी-नेशनल कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को जुलाई-अगस्त के महीने में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है।निश्चित तौर पर आपकी आमदनी में तो वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बिना योजना के खर्चे न करें और भविष्य में होने वाले इस प्रकार के खर्चों के लिए पर्याप्त बचत की व्यवस्था जरुर करें।वर्ष के प्रारंभ में कुछ ग़लतफ़हमी के चलते परिवार के सदस्यों के साथ कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जल्द ही स्थितियां सामान्य भी हो जायेंगी। अविवाहित युवक-युवतियों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। साल के अंत तक आपका विवाह आपके पार्टनर से होने के संकेत मिल रहे हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *