Commonwealth games 2022: भारत ने जीता छठा गोल्ड, लंबी कूद में भी रचा इतिहास

नई दिल्ली:  बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया है और पैरा वेटलिफ्टिंग में अपना छठा गोल्ड मेडल हासिल किया है। इतना ही नहीं ऊंची कूद के बाद लंबी कूद में भी भारत ने इतिहास रचा और कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार इस स्पर्धा में कोई पदक हासिल किया है। जहां ऊंची कूद में यह कारनामा तेजस्विन जयशंकर ने किया था तो वहीं पर लंबी कूद में यह श्रेय मुरली श्रीशंकर को जाता है जिन्होंने लंबी कूद में भारत के लिये कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला सिल्वर पदक जीता है।

सुधीर ने जीता गोल्ड: 

भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के पुरुष हैवीवेट फाइनल में सुधीर ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया और देश की झोली में छठा गोल्ड मेडल डाल दिया। सुधीर राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 212 किग्रा वजन उठाकर रिकॉर्ड 134.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। सुधीर हालांकि अपने अंतिम प्रयास में 217 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहे। 

श्री शंकर ने जीता लंबी कूद में पहला पदक: 

एथलेटिक्स के लंबी कूद फाइनल प्रतियोगिता में भारत की ओर से मोहम्मद अनीस याहिया और मुरली श्रीशंकर खेलने उतरे थे, जहां पर अनीस पांचवे स्थान पर ही पहुंच सके वहीं पर श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार श्रीशंकर ने अपने पांचवें प्रयास में 8.08 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक अपने नाम किया। 

भारत को अब तक मिले पदक:

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारत के खाते में दो और ऐतिहासिक पदक आये हैं जिसके चलते उसके कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है। भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किये हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *