China Taiwan : अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन

:- ताइवान मुद्दे पर चीन को मिला एक और देश का साथ

China Taiwan tension :- चीन और ताइवान के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन और भड़का हुआ है , उनके लौटते ही और आक्रामक हो गया है। चीन ने ताइवान पर दबाव बनाने के लिए उसकी सीमा के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो चीनी सेना ने ताइवान के आसपास सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

ताइवान मुद्दे पर चीन को मिला एक और देश का साथ

ताइवान के मुद्दे पर चीन को एक और देश का साथ मिला है।रूस और पाकिस्तान के समर्थन के बाद अब श्रीलंका ने चीन का समर्थन किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान के दौरे के एक दिन बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने एक-चीन नीति को लेकर प्रतिबद्धतता जताई।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा

‘‘श्रीलंका में चीन के राजदूत (Ambassador) क्यूई जेनहोंग के साथ एक बैठक के दौरान एक चीन नीति के साथ-साथ राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के संयुक्त राष्ट्र चार्टर सिद्धांतों के लिए श्रीलंका की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया

श्रीलंका को चुकाना है चीन का कर्ज


यहां हम आपको बता दें कि श्रीलंका 1948 में आजादी के बाद से अब वर्तमान स्थिति में सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका को चीन का बहुत सारा कर्ज चुकाना है। जो कर्ज चुकाना श्रीलंका के लिए अभी तो कम से कम मुमकिन नहीं दिखाई देता।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *