Daily horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -05 अगस्त 2022
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि – अष्टमी 3:56 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – स्वाती 18:37 तक तत्पश्चात विशाखा
योग – शुभ 14:53 तक तत्पश्चात शुक्ल
करण: भद्रा 16:36 तक बव-03:56तक तत्पश्चात बालव
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 10:32 से 12:12 तक
राहु काल में कोई भी नया शुभ कार्य नहीं करना चाहिए
राहु काल वास दक्षिण पूर्व में
दिशाशूल- पश्चिम में
सूर्योदय – 05:33
सूर्यास्त – 18:52


वास्तु –

अगर आपने घर में पूजा स्थल बना रखा है तो वहां शुद्ध देसी घी का दीपक हर रोज जलाएं। अगर घर में शंख भी रखा है तो उसकी ध्वनि तीन बार सुबह-शाम नियमित रूप से करें। घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।

आज का राशिफल

मेष ,(Aries)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से आज दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगे, व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। कमीशन लाभांश और रॉयल्टी से जुड़े लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद हो सकता है। प्रॉपर्टी में पूंजी निवेश कर सकते है जो आगे जाकर लाभदायक रहेगी। छात्रों के लिए दिन आज उनके अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी , लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेंगे और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए कारोबार आज दिन मध्य रहेगा। पूंजी निवेश करने से पहले किसी विश्वास पात्र से राय लेने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट न महसूस करें। छात्रों का आज पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा।

मिथुन (Gamini)
आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे।कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धनलाभ के योग हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा है। नौकरी व्यापार के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। छात्रों का मन आज पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क (Cancer)
आजका दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेंगी। दिनभर भागदौड़ में बीत सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए दिन तनाव से भरा रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। कारोबार से जुड़ी यात्रा का तुरंत फल नहीं मिलेंगे। शारीरिक एवं मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य है।

सिंह(Leo)
आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

कन्या (Virgo)
आज आपका दिन मिला-जुला फल देगा। प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अस्त-व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी का सामना हो सकता है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला (Libra )
आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी । खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। किसी आर्थिक योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर फलदायी रहेगी। छात्रों को इच्छित परिणाम न मिलने से मन में निराशा रह सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन सुख शांति से बीतेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा आज आपकी कंपनी को कोई अच्छा अनुबंध प्राप्त हो सकता है रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने प्रतिभा के लिए पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ हो इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु (Sagittarius)
आज आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। समय पर सही निर्णय न लेने की वजह से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है मनोबल बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में बेवजह किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है काम अटक सकते है किंतु रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा।छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से उखड़ सकता है।

मकर (Capricorn)
आज आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे कोई अच्छा प्रपोजल प्राप्त हो सकता है। यदि नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा नए कोर्स का चुनाव सावधानीपूर्वक करें।

कुंभ (aquarous)
आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से तनाव हो सकता है जिसकी वजह से आपका क्रोध बढ़ सकता है वाणी पर संयम बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी कई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर लाभप्रद साबित होंगे। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं परिस्थितियां आपके विरोध में जा सकती है

मीन (Pieces)
आज के दिन की शुरुआत आलस्य पूर्ण रहेंगी पर जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। नौकरी व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 05 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा।मूलांक 5 और भाग्यांक 9 है. अंक 5 के लिए आज साधारण प्रभाव का दिन है. कारोबार पर फोकस बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप रहेगा. सकारात्मकता पर जोर बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. निजी गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. अंक 5 वाले प्रत्येक बात में जल्दी परिणाम को पाना चाहते हैं. विपरीत स्थिति में हताश भी जल्दी होते हैं. इन्हें धैर्य और धर्म पर जोर बनाए रखना चाहिए. आस्था भक्ति के साथ कार्य करने चाहिए. व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा. मित्र सहयोग रखेंगे. कामकाज में सक्रियता लाएं. संबंधों में स्पष्टता रखेंगे।मनी मुद्रा- कार्य प्रबंधन में सुधार की जरूरत अनुभव करेंगे. उत्साह मनोबल बनाए रखेंगे. आर्थिक विषय संवरेंगे. व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखेंगे. आत्मनियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुभवियों का साथ रखेंगे. अति उत्साह न दिखाएं

शुभ दिनांक : 5,14,23,32

शुभ अंक : 3,4,5,7

शुभ माह : 3,7,9,11

शुभ वर्ष 2025, 2030, 2035 2040.

ईष्टदेव : गणेशजी,मां महालक्ष्मी

शुभ रंग : हरा, गुलाबी पीला, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी।
संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *