Daily horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -06 अगस्त 2022
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि – नवमी पूर्ण रात्रि तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – विशाखा 17:52 तक तत्पश्चात अनुराधा
योग – शुक्ल 12:42 तक तत्पश्चात ब्रह्म
करण: बालव 15:08 तक कौलव-02:11 तक तत्पश्चात तैतिल
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 08:53 से 10:32 तक
राहु काल में कोई भी नया शुभ कार्य नहीं करना चाहिए
राहु काल वास पूर्व में
दिशाशूल- पूर्व में
सूर्योदय – 05:33
सूर्यास्त – 18:51


वास्तु –

घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

आज का राशिफल

मेष,(Aries)
आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है । मन में दुविधा रहेंगी । कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है, खानपान पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृष (Taurus)
आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह का पूंजी निवेश करते समय भली प्रकार जांच पड़ताल कर लें, जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन (Gamini)
आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे। फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह(Leo)
आज आजका दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें। अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

कन्या (Virgo)
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है आर्थिक जीवन व घरेलू जीवन में तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक परेशानियों के हल मिलेंगे किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेन देन से जुड़ें इस मामले में सावधानी बरतें। व्यापारिक योजनाओं में फेरबदल कर आर्थिक नुकसान से बचाव संभव है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला (Libra )
आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। आज के दिन सारे परिणाम आपके पक्ष में होंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव लगा रह सकता है।दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में स्वयं को आज बेहतर स्थिति में पाएंगे वरिष्ठजनों के सहयोग से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ा काम बन सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर (Capricorn)
आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्य में चल रही रुकावटें,व आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां उभर सकती है। खान पान पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ (aquarous)
आज का दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप के इसी रुख की वजह से कार्यक्षेत्र में चल रही सभी चुनौतियों एवं बाधाओं को पार कर पाएंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा। रिएटिव फेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन (Pieces)
आज का दिनआर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें। पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 06 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा।मूलांक 6 और भाग्यांक 9 है. अंक के लिए आज साधारण प्रभाव का दिन है. कारोबार पर फोकस बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप रहेगा. सकारात्मकता पर जोर बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. निजी गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. अंक 5 वाले प्रत्येक बात में जल्दी परिणाम को पाना चाहते हैं. विपरीत स्थिति में हताश भी जल्दी होते हैं. इन्हें धैर्य और धर्म पर जोर बनाए रखना चाहिए. आस्था भक्ति के साथ कार्य करने चाहिए. व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा. मित्र सहयोग रखेंगे. कामकाज में सक्रियता लाएं. संबंधों में स्पष्टता रखेंगे।मनी मुद्रा- कार्य प्रबंधन में सुधार की जरूरत अनुभव करेंगे. उत्साह मनोबल बनाए रखेंगे. आर्थिक विषय संवरेंगे. व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखेंगे. आत्मनियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुभवियों का साथ रखेंगे. अति उत्साह न दिखाएं

शुभ दिनांक : 6,9,15,18,24

शुभ अंक : 3,9

शुभ माह : 6,9,12

शुभ वर्ष 2026, 2038, 2035 2042.

ईष्टदेव : गणेशजी,मां महालक्ष्मी

शुभ रंग : हल्का नीला गुलाबी आसमानी

कैसा रहेगा यह वर्ष
साल 2022 में जीवन के शुभ परिणाम के साथ जीवन में नए अवसर लाने का वर्ष है। इससे प्रसन्नता और आनंद की प्राप्ति होगी। आप खुश, उच्च, करिश्माई होंगे और आपका यह रवैया आपके अपनों का दिल जीत लेगा। साथ ही, आप इस वर्ष के दौरान विपरीत लिंग के बीच बहुत अधिक आकर्षक और लोकप्रिय रहेंगे। आप अपने दृष्टिकोण में अधिक रचनात्मक और कल्पनाशील होंगे। यदि आप कलात्मक या डिजाइनिंग उद्योग में हैं तो यह उत्थान होगा। आप बहुत अधिक उत्साही होंगे और अपने सभी पिछले प्रभावों या कड़वी यादों को पीछे छोड़ देंगे।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *