पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -24 जुलाई 2022
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि – एकादशी प्रातः 13:45 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – रोहिणी 22:00 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – वृद्धि 14:02 तक तत्पश्चात
ध्रुव
करण: बालव 11:27
कौलव 24:34 तत्पश्चात तैतिल

अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 17:17 से 18:59 तक
राहु काल वास उत्तर में
सूर्योदय – 05:27
सूर्यास्त – 18:59
चन्द्रोदय – 02:14
चन्द्रास्त -15:43
दिशाशूल – पश्चिम में


विशेष- आज कामदा एकादशी स्मार्त वह वैष्णव दोनों के लिए है आज विष्णु भगवान का पूजन करने से समस्त पापों का विनाश हो जाता है शालिग्राम का पुरुषूक्त के द्वारा अभिषेक करना अत्यन्त शुभ होता है

आज का राशिफल:

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी सामाजिक सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे व कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक काम मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी से कुछ बहस हो सकती है,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। विद्यार्थी किसी शिक्षा की तैयारी के लिए जमकर मेहनत करेंगे,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने किसी जूनियर की गलती के कारण अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आप अपनी किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र यदि किसी से करेंगे,तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपका अपना कोई समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। व्यापार में आपको अपनी रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करना होगा,जिसे बाद आपको उनका लाभ अवश्य मिलेगा। आपको अत्याधिक परिश्रम के बाद ही कुछ कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा,इसलिए आपको उन मौकों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं,जिसके कारण उनका अपने साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको किसी भी व्यवसाय को करते समय अपने मन में यह छोटे व बड़े की धारणा नहीं रखनी है। राजनीति की दिशा में हाथ आजमा रहे लोग आज मुकाम तक पहुंचेंगे।

कर्क (Cancer)
आज के दिन आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे,जिसके कारण आपके सब काम आसानी से बनते चले जाएंगे और आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। माता-पिता के सहयोग से आप अपने व्यापार की कुछ समस्याओं का भी समाधान खोजने में सफल रहेंगे,लेकिन परिवार में किसी भी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।

सिंह (Leo)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान दिलवाने वाला रहेगा। उनके ऊपर सामाजिक उत्तरदायित्वों का बोझ बढे़गा,लेकिन आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपके कुछ व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम अवश्य लगानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की देखकर आपके कुछ नये शत्रु भी उत्पन्न होंगे,जिनसे आपको बचना होगा। आपको नई उपलब्धियों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी,तभी आप उन्हें पा सकें।

कन्या (Virgo)
आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। घर परिवार में यदि लोगों के बीच अनबन चल रही थी,तो वह भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है,लेकिन आपको किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में उच्च सम्मान प्राप्त होने से आपका मनोबल ऊंचा होगा।

तुला (Libra )
आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। नौकरी में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आप समय रहते पूरा करके देंगे। आज दूर की यात्रा पर जाने के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करें तो उसमें विचार पूर्वक बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। आपका किसी मित्र से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आप अपनी मेहनत से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी।

वृश्चिक (Scorpio)
आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे और जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। अधिकारी वर्ग से आपकी अच्छी सांठगांठ रहेगी और नौकरी में कार्यरत लोग प्रमोशन भी पा सकते हैं,लेकिन आपको किसी की कही सुनी बातों में फंसने से बचना होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा।

धनु (Sagittarius)
आज आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी व किसी नए कार्य को करने में भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा,लेकिन जीवनसाथी से आपको संतान के करियर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत करनी होगी। आपको यदि अपने धन को निवेश करने का मौका मिले,तो दिल खोलकर करें क्योंकि वह बाद में आपको भरपूर लाभ देगा। आपको किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn)
आज के दिन दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात पर अनबन होगी,लेकिन उसमें आपको कुछ भी बोलने से बचना होगा। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा,जिसके कारण आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे। आपके घर कोई अतिथि आगमन कर सकता है,जिससे आपके व्यय का भार बढ़ सकता है। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी,तो आपको उसे और बढ़ाने से बचना होगा।

कुंभ (aquarious)
आज आपकी किसी भूमि, वाहन, मकान और दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन उसमें आपको जरूरी कागजातों को ध्यान से रखना होगा। आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे और आपके कुछ और रुके हुए कार्य आपका सिर दर्द बनेंगे,जिनको पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। यदि जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है,जिसके कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति से अपने मन में चल रही समस्याओं को साझा करने से बचना होगा।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या का आपको समाधान मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग उसमें कुछ और नए लोगों को शामिल कर सकते हैं,जिससे आपकी इनकम और बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में तनाव होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको वरिष्ठ सदस्यों से पहले सलाह मशवरा करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा।मूलांक 6 के जातक किसी से भी अपना काम निकलवाना बहुत ही अच्छे से जानते हैं. ऐसा भी कहा जा सकता है कि 6 मूलांक के लोग धन-धान्य के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। ये मेहनत करके लाइफ में काफी खूब पैसा कमाते हैं और खुलकर खर्च भी करते हैं। लेकिन फिर भी इनके पास पैसों की कमी नहीं होती। इन्हें जमीन-जायदाद विरासत में मिलती है। ये लोग लाइफ में जो चाहे वो हासिल कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर इन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ जाते हैं। ये अपनी रुचि के कार्यों में खूब पैसा कमा सकते हैं।
शुभ दिनांक : 6,15,24.

शुभ अंक : 1,3,6,15,

शुभ माह : 2,6 ,8,12
शुभ वर्ष 2026,2031,2036

ईष्टदेव : मां गायत्री श्री सूर्यदेव

शुभ रंग : लाल, भगवा, सिन्दूरी रंग

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपकी वाणी में ओज रहेगा। सभी को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी। खर्च की अधिकता रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। बड़ों के प्रति आदरपूर्ण व्यवहार से प्रशंसा पाएंगे। बच्चों के लिए विशेष उपहार खरीदना होगा। पत्नी के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुभ कार्यों के आयोजनका अवसर मिलेगा। यदि प्रेम सम्बंध में हैं, तो विवाह तक बात पहुंचेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अनुकूल समय का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। मित्रों के साथ समय गुजारने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक कार्यक्षेत्र की बात है, तो महिला कर्मचारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर के काम-काज बढ़ेंगे। बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले व्यवहार की आवश्यकता पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *