पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -27 जुलाई 2022
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि – चतुर्दशी 21:11 तक तत्पश्चात अमावस्या
नक्षत्र – पुनर्वसु पूर्ण रात्रि तक
योग – हर्षण 17:07तक तत्पश्चात वज्र
करण: विष्टि/भद्रा 08:00तक शकुनि 21:11 तत्पश्चात चतुष्पाद
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 12:13 से 13:54 तक
राहु काल वास दक्षिण पश्चिम में
दिशाशूल- उत्तर में
सूर्योदय – 05:28
सूर्यास्त – 18:57
चन्द्रोदय – 04:46
चन्द्रास्त -18:18


वास्तु –
किचन की दीवारों का रंग संतरी या लाल होना चाहिए।

उत्तर-पश्चिम दिशा बाथरूम के लिए सबसे सही है इसकी दीवारों पर सफेद रंग होना चाहिए।


आज का राशिफल:

मेष(Aries)
आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा, परन्तु अति उत्साहित होने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।


वृष (Taurus)
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।

मिथुन (Gemini)
बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है।

कर्क (Cancer)
आज आप संयमित रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


सिंह (Leo)
कला या संगीत के प्रति के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है।

कन्या (Virgo)
आज मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्‍ति होगी।


तुला (Libra )
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगाा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
आज मानसिक शान्ति रहेगी। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn)
आजआशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।

कुंभ (aquarious)
आज नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। उच्चाधिकारियों से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मक विचारों से परेशान हो सकते हैं।

मीन (Pisces)
आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ बढ़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 27 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के जातक अनुशासन प्रिय और सिद्धांतवादी होते हैं. यह हरफनमौला और ऊर्जावान होते हैं. इनका स्वभाव काफी उत्साह से भरा होता है।ये दूसरों से हटकर होते हैं और ये हमेशा आगे बढ़ कर काम करते हैं. कभी-कभी इनकी तरक्की में इनका स्वभाव ही बाधा बन जाता है. मूलांक 9 के जातक की आवाज भारी, तीखी और ऊंची होती है. ये किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत रखते हैं. इनके जीवन में संघर्ष भी होता है. ये लोग कलात्मक और रचनात्मक होते हैं. मूलांक 9 के जातक शरीर से बलिष्ठ होते हैं. आपको हंसी-मजाक पसंद होता है. आप अपने मित्रों में काफी लोकप्रिय होते हैं.
शुभ दिनांक : 9,18,27.

शुभ अंक : 1,3,6,9

शुभ माह : 3,6,9
शुभ वर्ष 2023,2029,2033

ईष्टदेव : गणेशजी श्री सूर्यदेव

शुभ रंग : लाल , गुलाबी , सफेद

कैसा रहेगा यह वर्ष
आप साथ काम करने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार रखें और उनका साथ बनाकर रखें क्योंकि इस साल सहकर्मी ही का आएंगे। व्यवहार अच्छा नहीं होगा तो वर्ष के अंतिम महीनों में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी लेकिन तब तक आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा।
व्यापारी वर्ग के लोगों को वर्ष की शुरुआत में कुछ पूंजी निवेश करने की आवश्यकता पड़ेगी यह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप के सबसे बड़े शत्रु बन जाएं

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *