Eid-ul-Adha 2025: नोएडा पुलिस का सख्त संदेश।अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं!

✍️योगेश राणा


:– ईद उल-जुहा पर नोएडा में कानून-व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

नोएडा। ईद उल-जुहा (बकरीद) के पर्व के मद्देनजर नोएडा पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।इस दिशा में पुलिस अधिकारियों ने सभी स्तरों पर कार्य भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शहर के सम्मानित एवं जिम्मेदारी नागरिकों के साथ मिलकर पीस कमेटी के माध्यम से शुरू भी कर दिया है। पीस कमेटी में नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी लोगों से शांति पूर्वक ईद मनाने एवं किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने को लेकर दिशानिर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने तथा सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। नोएडा पुलिस ने मीडिया के माध्यम से शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दे।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया आखिर कैसी रहेगी शहर की कानून व्यवस्था

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि ईद के त्योहार को लेकर सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को सर्तकता के साथ ड्यूटी
करने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस अधिकारीगण द्वारा महत्वपूर्ण / मिश्रित आबादी वाले स्थानों के आस-पास पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी अधिकारीगण द्वारा धर्मगुरूओं, पीस कमेटी के लोगो व संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी करते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। पुलिस टीम द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.