नोएडा से गिरफ्तार हुआ दिल्ली का मोबाइल स्नैचर, अवैध चाकू भी मिला, नोएडा पुलिस की कार्रवाई

नोएडा।

नोएडा थाना सैक्टर-39 पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में लिप्त एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

थाना सैक्टर-39 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोटेनिकल गार्डन पार्किंग रोड के पास से एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान बिलाल पुत्र सलीमुद्दीन, निवासी मंदिर के पास, गांधी कैंप झुग्गी, श्रीनिवास पुरी, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल के खिलाफ पहले से ही नोएडा और दिल्ली में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

थाना सैक्टर-39 की पुलिस टीम का कहना है कि अभियुक्त बिलाल के अन्य अपराधों की जांच भी की जा रही है। उसके नेटवर्क व अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]