Ghaziabad : दरिंदगी की इंतहा 2 साल की बच्ची से रेप, आंतों तक गंभीर चोट

HEADLINES


:- गाजियाबाद में बस स्टेशन से किया था अगवा

:- रेलवे लाइन के पास मिली बच्ची


गाजियाबाद :- गाजियाबाद में दो साल की बच्ची को अगवा कर रेप की घटना को दिया अंजाम । इसके बाद रेलवे लाइन के किनारे झाडिय़ों में दरिंदे ने उसे फेंक दिया। बच्ची की हालत गंभीर है। उसकी आंतों में चोट आई है। शुरुआत में ये पता नहीं चल सका कि बच्ची कहां की रहने वाली है और उसे यहां तक कौन लाया। जांच के बाद बच्ची की मां तक पुलिस पहुंच गई। मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दरिंदा उसकी बेटी को गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से उठाकर ले गया था। बच्ची की हालत गंभीर है। वह मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इधर, गाजियाबाद पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। पुलिस 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जाने पूरी घटना
    15 अक्टूबर की सुबह साढ़े 7 बजे लिंक रोड थाना क्षेत्र में रोड रेल लाइन के पास झाडिय़ों में दो साल की बच्ची रोती हुई मिली। इस रेल लाइन से लोग निकलते रहते हैं। मोहम्मद नौशाद नाम के व्यक्ति की नजर सबसे पहले इस बच्ची पर पड़ी। उसने तुरंत यूपी पुलिस के 112 नंबर पर खबर दी। बच्ची का प्राथमिक इलाज गाजियाबाद के महिला जिला अस्पताल में हुआ। प्रारंभिक जांच में रेप की पुष्टि हो गई। हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने बच्ची को तुरंत रेफर कर दिया। बच्ची को अब मेरठ के स्स्त्ड मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि आंतों में गंभीर चोट आई है। उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी। सर्जरी से पहले उसको दूसरे ट्रीटमेंट दिए जा रहे हैं। बच्ची की सुरक्षा में गाजियाबाद पुलिस के दो जवान भी वार्ड के बाहर तैनात हैं। कौशांबी बस अड्डे से रविवार को सूत्र ने गाजियाबाद पुलिस को खबर दी कि एक महिला अपनी बच्ची को ढूंढ रही है। इस खबर पर तुरंत लिंक रोड थाने की पुलिस बस अड्डे पर पहुंच गई। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पता चला कि ये महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ करीब 20 दिन से बस अड्डे के आसपास ही रहती थी। वहां के दुकानदार उसको खाने पीने के लिए सामान या रुपए दे देते थे। लोगों ने जब इस महिला द्वारा बच्ची को ढूंढते हुए देखा और मीडिया में एक बच्ची के रेल पटरी किनारे मिलने की खबर पढ़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना देना उचित समझा। पुलिस ने बच्ची की फोटो उसकी मां को दिखाकर पहचान कर ली है। हालांकि, ये महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, यहां कहां पर रहती है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा। पुलिस ने इसके लिए कुछ प्राइवेट काउंसलर की मदद ली है। दिल्ली पुलिस और आनंद विहार रेलवे स्टेशन की टीम भी 16 अक्टूबर को इस संबंध में गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में पहुंची। शनिवार को एक महिला अपनी बच्ची को रेलवे स्टेशन पर ढूंढती हुई आई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। आपको बता दें कि गाजियाबाद का कौशांबी बस अड्डा और दिल्ली का आनंद विहार रेलवे स्टेशन आमने.सामने हैं। दोनों में सिर्फ एक सडक़ का फासला है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये महिला अपनी बच्ची के साथ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी घूमती होगी।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा

गाजियाबाद के एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 15 अक्टूबर को लिंक रोड थाना क्षेत्र में कुछ लोग अपने बच्चों को छोडऩे के लिए रेलवे लाइन के किनारे जा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बच्ची घायल अवस्था में पटरी किनारे मिली थी, जिसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। इस केस के वर्कआउट में 5 टीमें लगाई गई हैं। बच्ची की मां का पता लगा लिया गया है। वो 15 दिन पहले कौशांबी बस अड्डे पर आई थी और यायावर की तरह रहती थी। वो भीख मांगकर गुजारा करती थी। महिला मंदबुद्धि है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द केस का खुलासा किया जाएगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.