Ghaziabad News : गाजियाबाद के आश्रम में महिला से दरिंदगी

:- संचालिका और सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

गाजियाबाद

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में दिल्ली बॉर्डर से सटे एक आश्रम में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आश्रय की तलाश में आई एक 29 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग की गई। मामले में आश्रम की संचालिका और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

आश्रम में शरण लेने गई थी महिला, मिला धोखा

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी महिला, जो कि परिवारविहीन है, सितंबर 2024 में गाजियाबाद के एक आश्रम में रहने आई थी। उसे बताया गया था कि उसे आश्रम की देखरेख की ज़िम्मेदारी दी जाएगी और हर महीने 20 हजार रुपये वेतन मिलेगा। शुरुआत में सब सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हालात बदलने लगे।

15 अप्रैल को आश्रम की संचालिका गोकुल दिव्या योग माया सरस्वती ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसे पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगे और वह अर्ध-बेहोशी की हालत में चली गई। इसी दौरान संचालिका के सौतेले भाई गोकुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो बनाकर महिला को बाद में दिखाया गया और उसे बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया गया।

ब्लैकमेल और बंधक बनाकर की गई पिटाई

पीड़िता का आरोप है कि उसे उसकी मेहनत की 1.40 लाख रुपये की सैलरी नहीं दी गई और जब उसने मांग की तो उसे ब्लैकमेल किया गया। 23 अप्रैल की रात उसे आश्रम में ही बंधक बनाकर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो उसका अता-पता भी नहीं चलेगा।

आखिरकार हिम्मत जुटाकर दर्ज कराई शिकायत

लगातार हो रहे उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने 8 मई को कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसका कहना है कि न तो उसका कोई परिवार है और न ही रहने की जगह। वह चाहती है कि उसे उसकी बकाया सैलरी और उसका निजी सामान वापस दिलाया जाए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]