जेब में रखा मोबाइल बना ‘बम’: धमाके के साथ फटा सैमसंग का नया फोन, युवक का प्राइवेट पार्ट और दोनों हाथ झुलसे

ग्रेटर नोएडा में जेब में रखा नया मोबाइल अचानक धमाके के साथ फट गया। हादसे में युवक के दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से झुलस गए। करीब एक महीने पहले खरीदे गए फोन के ब्लास्ट ने मोबाइल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Diary Today | Greater NoidaNews

ग्रेटर नोएडा | यह दर्दनाक हादसा ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में हुआ, जहाँ एक महीने पहले खरीदा गया नया स्मार्टफोन अचानक जेब में ही फट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पीपलका गांव का रहने वाला माजिद गाजियाबाद से अपने घर दनकौर लौट रहा था।रास्ते में अचानक उसकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल से हल्का धुआँ निकलने लगा।माजिद कुछ समझ पाता, उससे पहले ही एक जोरदार धमाका हुआ और फोन के परखच्चे उड़ गए।धमाके के साथ ही कपड़ों में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसा युवक!

मोबाइल फटने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि माजिद के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए।जेब में ब्लास्ट होने के कारण उसके प्राइवेट पार्ट को भी गंभीर नुकसान पहुँचा है।घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

एक महीना पहले ही खरीदा था नया फोन!

पीड़ित माजिद ने बताया कि उसने करीब एक महीने पहले ही यह मोबाइल खरीदा था।यह फोन उसने ग्रांड वेनिस मॉल स्थित डीजी कॉम स्टोर से लिया था।माजिद ने मोबाइल की गुणवत्ता और कंपनी के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उसका आरोप है कि बिल्कुल नया फोन इस तरह अचानक कैसे फट सकता है, जिससे उसकी जान पर बन आई।

ब्लास्ट की असली वजह क्या?

फ़िलहाल, डिवाइस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए मोबाइल की बैटरी और डिवाइस की तकनीकी जाँच की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ या बैटरी में किसी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट (निर्माण दोष) के कारण।

Author