Holi 2025 : होली के रंग और संगीत का जलवा, एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में मचेगी धूम

:- DJ रॉयब और डीजे हनी के बीच होगी धमाकेदार म्यूजिक की बौछार

नोएडा। होली के रंग, संगीत और मस्ती का सबसे बड़ा महोत्सव “होली धमाल 2025” इस बार नोएडा के सैक्टर-123 स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 मार्च, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजक जतिन शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

रंगों और संगीत का अनूठा संगम

होली धमाल 2025 में रंगों के साथ-साथ गीत, संगीत और डांस का भी जबरदस्त आनंद लिया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में डीजे रॉयब और डीजे हनी के द्वारा धमाकेदार म्यूजिक और होली स्पेशल धुनों का आयोजन किया जाएगा। एंकर भावना खंडेलवाल अपनी एनर्जेटिक होस्टिंग से कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाएंगी।

इस कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल्स, ठंडाई कॉर्नर, वाटर कैनन और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही, भीगते हुए होली की मस्ती का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में हो, जहां महिलाएं, युवतियां और बच्चे बिना किसी असुविधा के मस्ती कर सकें।

सुरक्षा का विशेष ध्यान

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष बाउंसर्स की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी उम्र के लोग बिना किसी चिंता के होली का आनंद उठा सकें।

इस कार्यक्रम की टिकट बुकिंग के लिए BookMyShow पर जाएं या फोन नंबर 8076240922 और 9971844485 पर संपर्क करें। आप टिकट बुक कर सकते हैं सुरक्षा व्यवस्था के साथ यह होली का अनोखा जश्न होगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]