IGRS रैंकिंग : नोएडा पुलिस का परफॉर्मेंस बना प्रदेश में बेंचमार्क।

:- CP लक्ष्मी सिंह की लीडरशिप का असर, IGRS में प्रदेश में अव्वल नोएडा पुलिस

Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जनवरी 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) कमिश्नरेट पुलिस ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि जिले के कुल 27 थानों में से 26 थानों ने रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर शिकायतों के समाधान में पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया है और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस उपलब्धि पर आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाना प्रभारियों और ऑपरेटरों को सम्मानित और पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

लीडरशिप और सिस्टम की ताकत:

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस पिछले कई महीनों से लगातार शीर्ष रैंकिंग में बनी हुई है इसकी मुख्य वजह है कि पुलिस कमिश्नर स्वयं हर माह के प्रत्येक शुक्रवार को शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा करती हैं,जिससे लंबित मामलों को तेजी से निपटाने में मदद मिलती है और आईजीआरएस और ऑनलाइन शिकायतों पर विशेष ध्यान देने से जनता के भरोसे में वृद्धि हुई है और कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में नोएडा पुलिस लगातार विभिन्न मानकों पर प्रदेश में अग्रणी बनी हुई है और यह सफलता न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार को दर्शाती है,बल्कि जनता के प्रति उनकी जवाबदेही को भी मजबूत करती है।

रणनीति:

थानों में शिकायत समाधान के लिए समर्पित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर उनकी संतुष्टि (फीडबैक) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]