चलती ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग,पुलिसकर्मी सहित चार की मौत

:- आरपीएफ जवान ने जयपुर-मुंबई ट्रेन में चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

मुंबई :- महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई। मारने वालों में आरपीएफ का एक एएसआई भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक आरपीएफ कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।
पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई। एक आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार ने अपने साथी एएसआई टीकाराम मीणा पर फायरिंग की। इस दौरान तीन अन्य यात्रियों को भी गोली लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपने सर्विस हथियार से ही गोली चलाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।’
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल और एएसआई में हुई थी कहासुनी घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब की है। ट्रेन के B 5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई। RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

मुआवजे का एलान
पश्चिमी रेलवे ने बयान जारी कर गोलीबारी में मारे गए आरपीएफ के एएसआई टीकाराम मीणा के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि दिवंगत एएसआई के परिजनों को 15 लाख रुपए रेलवे सुरक्षा कल्याण निधि, 15 लाख रुपए मृत्यु या रिटायरमेंट निधि से दिए जाएंगे। इनके अलावा मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए अंतिम संस्कार के लिए और 65 हजार रुपए इंश्योरेंस योजना के तहत दिए जाएंगे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.