डीसीपी महिला सुरक्षा ने किया महिला थाने का औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा और जनसुनवाई को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा ने एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह के साथ महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि डीसीपी ने थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों, सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष और मालखाने का गहन अवलोकन किया और हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को देखते हुए निर्देश दिए कि आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को बिना देरी के रजिस्टर में दर्ज किया जाए और थाना परिसर की स्वच्छता और आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया और इस दौरान पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की मदद करने और कार्य में पारदर्शिता बरतने की शपथ भी दिलाई गई।

जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए : डीसीपी महिला सुरक्षा

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और साथ ही,शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य रूप से फीडबैक लेने को कहा गया ताकि पुलिस की कार्यशैली में सुधार हो सके और डीसीपी ने थाने के सभी विवेचकों के साथ एक समीक्षा बैठक (गोष्ठी) की और उन्होंने लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति जानी और सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित विवेचनाओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.