नाबालिग की हो रही थी शादी, रुकवाई गई


नोएडा,


नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की शादी की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शादी रुकवा दी। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। लेकिन बाद में बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है

कि दुल्हन नाबालिग थी। जिसके बाद भी उसकी शादी कराई जा रही थी। बारात बुलंदशहर के खुर्जा देहात के सौंदा हबीबपुर गांव से थाना रबूपुरा क्षेत्र के आछेपुर गांव में बुधवार रात आई थी। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। जब शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान किसी ने चाइल्ड केयर को नाबालिग की शादी की सूचना दे दी। चाइल्ड केयर ने इसकी सूचना रबूपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच की। पता चला कि लड़की की उम्र शादी योग्य नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने शादी समारोह रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों और बारातियों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। शादी को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। बाद में लड़की की कम उम्र का हवाला देकर शादी रुकवा दी गई। इसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के ही खाली हाथ लौटना पड़ा। इस संबंध में रबूपुरा पुलिस का कहना है

कि एक किशोरी की शादी कराई जा रही थी। जिसको जाकर वहां जाकर रुकवा दिया गया है। शादी नहीं हो सकी। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।