October 13, 2026

ठीक हुई मुनक नहर, दिल्ली के द्वारका में खत्म हुआ जलसंकट

IMG_20240713_163816


नई दिल्ली।
मुनक नहर का बांध टूटने से दिल्ली में प्रभावित हुई जल आपूर्ति शनिवार रात तक समान्य होने की उम्मीद है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने बताया कि मुनक नहर के टूटे बांध का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। कंक्रीट को मजबूत होने में 5-6 घंटे लगते हैं, इसलिए शनिवार रात की जगह आज सुबह 10:30 बजे पानी छोड़ा गया है। वो 3-4 घंटे में द्वारका डब्ल्यूटीपी में पहुंच जाएगा। शाम 4 बजे से द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके बाद आज रात से द्वारका में पानी की सप्लाई पुनः शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि 10 जुलाई की रात करीब 12 से 1 बजे के आसपास मुनक नहर का बांध टूट गया था। इस बांध का निर्माण और रखरखाव हरियाणा सिंचाई विभाग करता है। अब इसकी मरम्मत करा दी गई है।

Author

You may have missed