:- भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा प्रबुद्ध नागरिकों के लिए है एक बेहतर प्लेटफार्म : चंद्रकांत
:- भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा अब एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा : संदीप दुबे
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने राष्ट्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। इस बार की राष्ट्रीय कमेटी में सभी राज्य का ध्यान रखते हुए कमेटी गठित की गई है। घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में शामिल प्रतिनिधियों की सूचि में निम्न नाम शामिल किए गए हैं जो इस प्रकार है:
संदीप दूबे अधिवक्ता सर्वोच्य न्यायालय को राष्ट्रीय अध्यक्ष (समन्वय समिति),इंजी. चन्द्रकांत त्यागी अधिवक्ता सर्वोच्य न्यायालय को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं कमेटी में पांच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें कर्नल. अमरदीप त्यागी, ललित चाहर अधिवक्ता सर्वोच्य न्यायालय, सुनील सोनवाने, डॉ सुचित्रा वत्सल और आचार्य अंशु वत्स के नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय महासचिव पद पर निखिल त्यागी अधिवक्ता सर्वोच्य न्यायालय को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन सचिव सह प्रवक्ता पद पर संजय पांडेय को और राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री के पद पर नरेन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया है। वहीं सात राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति की गई है जिनमें अश्वनी सिंह, हंस डोगरा अधिवक्ता उच्च न्यायालय, अभिषेक त्यागी, अलोक कुमार, रंजीत दुबे अधिवक्ता, जगदीश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट उच्च न्यायालय और इकबाल चौधरी पत्रकार को राष्ट्रीय मीडिया सचिव के नाम शामिल हैं। पांच सह सचिव बनाए गए हैं जिनमें श्रीमती शुभी अरोरा, श्रीमती दीपाली शर्मा एडवोकेट उच्च न्यायालय, श्रीमती फौजिया अफज़ल, नितीश कुमार पांडेय अधिवक्ता उच्च न्यायालय, श्रीमती सुजाता राजन के नाम शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी राज्यों के अध्यक्ष द्वारा नामित प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे। जो। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा (BVM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत त्यागी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी पुराने साथियों को शामिल कर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त परिवार का स्वरूप दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी को एकजुट हों और भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा से जुड़ें। चंद्रकांत ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में शामिल होकर एक ईमानदार और आदर्श भारत के निर्माण में योगदान दें। मोर्चा के सभी साथियों से आह्वान किया कि वे अपने अंदर की बुराइयों का परित्याग कर एक आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लें। कहा कि आज भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा
युवाओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म बन चुका है। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा (BVM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (समन्वय समिति) संदीप दुबे अधिवक्ता और प्रख्यात समाजसेवी ने कहा कि अब समय आ गया है कि राजनीति और प्रशासन को सेवा और जवाबदेही का माध्यम समझा जाए, न कि निजी मुनाफे की दुकान। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा अब एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा जिसमें छात्रों, युवाओं, सिविल सेवा अभ्यर्थियों, और राजनीतिक इच्छुकों के बीच यह भावना मजबूत की जाएगी कि ईमानदारी कोई कमजोरी नहीं, बल्कि असली नेतृत्व की पहचान है। संदीप दुबे ने कहा कि मोरचा के प्रमुख लक्ष्य होंगे जिनमें शैक्षणिक संस्थानों में नैतिक शिक्षा पर कार्यशाला, ईमानदार भारत’ अभियान का डिजिटल लॉन्च, नेताओं और अफसरों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए RTI व लीगल अवेयरनेस अभियान, युवाओं को प्रशासनिक सेवा के लिए नैतिक मूल्यों के साथ प्रेरित करना शामिल हैं। संदीप दुबे ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा (BVM) एक वैचारिक क्रांति है जो राष्ट्रहित में ईमानदारी, नैतिकता और नागरिक कर्तव्यों को प्राथमिकता देती है।