नुपुर पर ट्वीट कर फंसे अखिलेश यादव, NCW ने की तुरंत कार्यवाही की मांग

NCW की चेयरपर्सन ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र


नई दिल्ली:- भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा पर ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के निशाने पर आ गए हैं। आयोग ने उनके ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए अखिलेश के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग के चेयरपर्सन ने यूपी सरकार को लिखित में शिकायत दर्द करते हुए कहा कि इस मामले की जांच हो और अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस मामले में आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने उत्तरप्रदेश के पुलिस महानिदेशक को लेटर लिखा और अखिलेश यादव के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग करते हुए योगी सरकार से अपील की है कि 3 दिन के अंदर अखिलेश के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए। महिला आयोग ने नुपुर शर्मा पर टिप्पणी करने के लिए अखिलेश यादव पर IPC की धारा 504, 506, 509 के तहत कार्रवाई की मांग की।

ट्वीट कर भी जताया विरोध:
उन्होंने एक ट्वीट में अखिलेश याद के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, ‘ खुद को एक पार्टी का नेता कहने वाले इस आदमी को देखिए। यह लोगों को नूपुर शर्मा पर हमले के लिए उकसा रहा है। मैं यूपी पुलिस और डीजीपी को लेटर लिखकर इनके खिलाफ ऐक्शन की मांग कर रही हूं। सुप्रीम कोर्ट से अपील है कि मामले में स्वत: संज्ञान लें।’

ये था अखिलेश का ट्वीट:
आपको बता दें कि हाल ही में अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ़ मुख को नहीं शरीर को भी माफ़ी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सज़ा भी मिलनी चाहिए।’

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *