मुंबई से यूपी आकर भतीजे ने काटी चाची की गर्दन, फिर गंडासा लेकर पहुँच गया थाने


कौशाम्बी।
एक भतीजे ने अपनी चाची का सिर्फ इसलिए बेरहमी से कत्ल कर डाला क्योंकि उसकी चाची अपनी भतीजी (हत्यारे की बहन) की लव मैरिज करा रही थी। ग़ुस्साया भतीजा मुम्बई से यूपी आया और गंडासे से चाची की गर्दन उड़ा दी और सीधे थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
घटना कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की है। बताया जा रहा है, कि आरोपी मनफूल की बहन प्रयागराज के एक युवक से प्यार करती थी। आरोप है, कि उसकी चाची संगीता देवी अपने मोबाइल से दोनों की बात करवाती थी। इतना ही नहीं चाची ने परिवार में बात-चीत कर भतीजी की शादी प्रेमी से भी तय करवा दी। दोनों की शादी 18 जुलाई को होनी थी। इसी बात से आरोपी नाराज था। मनफूल रविवार को ही मुबंई से वापस लौटा और गड़ास से चाची की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद गड़ास के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]