राजा भैया के पिता ने किया ऐसा ट्वीट, हो गए 3 दिन के लिए हाउस अरेस्ट


प्रतापगढ़।
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह का अपना एक ट्वीट उनके लिए गले की फांस बन गया। नतीजा ये कि अब उन्हें 3 दिन के लिए हाऊस अरेस्ट कर दिया गया है। पूरा भदरी महल छावनी में तब्दील है। महल के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
बंदर की बरसी के चक्कर में होता है बवाल:
बताया जाता है कि साल 2012 में मुहर्रम के दिन गोली लगने से एक बंदर की मौत हो गई थी। इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वहां मंदिर का निर्माण कर दिया। इसीलिए उदय प्रताप सिंह हर साल बंदर की बरसी मनाने की तैयारी करते हैं और तनाव का माहौल बन जाता है। हर साल प्रशासन को शांति व्यवस्था के लिए सख्ती करनी पड़ती है।
इस बार भी शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। एसडीएम और सीओ बड़ी संख्या में फोर्स के साथ भदरी कोठी पहुंचे और उदय प्रताप सिंह को नजरबंद कर दिया है। इस बार उदय प्रताप को तीन दिनों के लिए नजरबंद किया गया है।

उदय प्रताप ने पोस्ट लिखी ये बात:
उदय प्रताप सिंह X पर पोस्ट कर कहा कि ”प्रशासन ने हिन्दुओं का बहुत सालों से चलता आ रहा भंडारा शेखपुर में नई प्रथा बताकर बंद करा दिया। लेकिन मझिलगांव में सड़क के आर-पार मुसलमानों के नये सिरे से गेट लगाने पर रोक नहीं लगा रहे हैं। उसके नीचे से हिन्दुओं को भी जाना पड़ता हैं।”
वहीं एक दूसरे पोस्ट में कहा, ”इसका समाधान प्रशासन ने निकाल लिया है, जो मुसलामानों का विरोध करे उसको अरेस्ट कर लो, जैसे कि हमको सुबह से किये हुए हैं।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]