Noida : गौतम बुध नगर के सभी स्कूल मंगलवार को रहेंगे बंद जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी

नोएडा :- मंगलवार को गौतम बुध नगर में स्थानीय स्तर पर जिले के सभी स्कूलों मे अवकाश की घोषणा जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा जारी आदेश में की गई है।

क्यों रहेंगे कल जिला गौतम बुध नगर के स्कूल बंद

जिलाधिकारी सुहास एलवाई की ओर से स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है दरअसल हम आपको बता दें कि मंगलवार को दनकौर के गुरु द्रोणाचार्य मंदिर पर विशेष मेला और त्यौहार का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें काफी लोग एकत्रित होते हैं। इसके मद्देनजर गौतम बुध नगर जिले में स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित है। गुरु द्रोणाचार्य मंदिर पर मेल के कारण ही है जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही हम आपको यहां यह भी बता दें कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई की ओर से बताया गया है कि जिले में संचालित सभी बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.