वैदिक पंचांग
दिनांक | 23 अगस्त 2022 | दिन | मंगलवार | |
विक्रम संवत | 2079 (गुजरात-2078) | शक संवत | 1944 | |
अयन | दक्षिणायन | ऋतु | वर्षा ऋतु | |
मास | भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़) | पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
तिथि | एकादशी 06:06 तक तत्पश्चात द्वादशी | नक्षत्र | आद्रा 10:44 तक तत्पश्चात पुनर्वसु | |
योग | सिद्धि 00:38 तक तत्पश्चात व्यतीपात | करण | बालव 06:06तक तत्पश्चात कौलव 19:20 तक तत्पश्चात तैतिल | |
अयन | सूर्य दक्षिणायन | राहुकाल | 15:22 से 16:59 तक | |
सूर्योदय | 05:42 | सूर्यास्त | 18:36 |
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कार्यालय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, पद प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से समय अच्छा है। टैक्स से जुड़े काम मैं सावधानी बरतें।
वृष (Taurus)
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से जिस मौके का आपको इंतजार था वह मौका आज आपको मिलेंगा।सभी कार्य समय पर पूरे होंगे मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को विशेष फायदा पहुंचेगा। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन (Gemini)
आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का अत्यधिक बोझ रहेगा जिससे काम समय पर पूर्ण करने की चुनौती रहेंगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। बेफजूल किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मधुर वाणी से सबका मन जीत लेंगे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है कोई नया मौका मिल सकता है।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा। जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पूंजी निवेश सोच समझकर करें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो कि फायदेमंद साबित होगी। व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी ।
कन्या (Virgo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे तनाव उभर सकता है धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे। बेरोज़गारों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिये सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग लगी रहेंगी। कार्यालय में अपनी पोजिशन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करेंगे l आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है किसी बड़े प्रोजेक्ट पर पैसा लगा सकते जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। मकान खरीदने या घर की मरम्मत कर पैसा खर्च होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। व्यापारी वर्ग सोच समझकर व किसी की सलाह लेकर ही बड़ा पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेडिकल फील्ड व फार्मा से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का फल आज आपको प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कार्यालय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों उभर सकती है।
मकर (Capricorn)
आज का दिन भाग्य गया आपका सहयोग करेंगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न ले। बड़े व्यापारिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें । रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है लाभ के सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे। परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा।
कुंभ (Aquarius)
आज आप शारीरिक आलस्य से घिरे रहेंगे। दिन अस्त व्यस्त रह सकता है। चीजें इधर उधर रखकर भूल सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेंगी। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा काम का बोझ महसूस करेंगे। बड़े आर्थिक फैसले टाल दें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी घर में सुख शांति रहेंगी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मीन (Pieces)
आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह का पूंजी निवेश करते समय भली प्रकार जांच पड़ताल कर लें, जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
जन्मदिन विशेष | ||
मूलांक 5 के लोग मानसिक श्रम करते हैं, दिमाग से काम लेते हुए आगे बढ़ते हैं. इनकी मानसिक स्थिति बदलती रहती है. ये लोग बहुत देर तक एक ही मनोस्थित में नहीं रह सकते. ये लोग स्वभाव से सौम्य, तेज-तर्रार, चतुर और बुद्धि व ज्ञान से सम्पन्न होते हैं. इनके भीतर निर्णय लेने की क्षमता भरपूर होती है. एक बार निर्णय लेने के बाद यह लोग पीछे नहीं हटते. इन लोगों की पर्सनेलिटी आकर्षक होती है, इनके बात करने का तरीका दूसरों को लुभाने वाला होता है. घर हो या बाहर इन्हें सब कुछ व्यवस्थित तरीके से करना पसंद होता है. छोटे-छोटे जोक करके दूसरों को हंसना-हंसाना इन्हें बहुत अच्छा लगता है।
शुभ दिनांक : | 5,7,11 | शुभ अंक : | 5,14,23 | |
शुभ माह : | 3,5,9,12 | शुभ वर्ष : | 2024, 2029, 2035 2067 | |
ईष्टदेव : | गणेशजी शिव जी | शुभ रंग : | नीला काला भूरा |
कैसा रहेगा यह वर्ष
इस साल मूलांक 5 के जातकों को करियर में अच्छी सफलता हाथ लगेगी. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, वकालत और प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोगों को इस साल फायदा हो सकता है. साथ ही, जो जातक इस साल न्यायायिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के आसार है. वहीं, अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये साल निवेश के हिसाब से अनुकूल है. जमीन या जायदाद खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस साल खरीद सकते हैं।मूलांक 5 के लोगों को स्किन से संबंधित परेशानी जेलनी पड़ सकती है. साथ ही, मार्च के आस-पास गले की समस्या हो सकती है. ऐसे में नियमित रूप से व्यायाम आदि करें, तभी आप स्वस्थ रह पाएंगे. वहीं, साल के बीच में भी सर्दी, जुकाम और सीने में इंफेक्शन जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं.