Noida : हाउसिंग सोसाइटी में बढ़ते लिफ्ट के हादसों पर गौतम बुध नगर विकास समिति ने उठाई लिफ्ट एक्ट की मांग

:- उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं है लिफ्ट और एलीवेटर संचालन और रखरखाव के लिए कोई कानून

:- गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने नोएडा के विधायक पंकज सिंह से मिलकर उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट को लागू करने के लिए दिया ज्ञापन।

:- लिफ्ट एक्ट लागू होने से पूरे प्रदेश को मिलेगा लाभ

नोएडा :- सामाजिक संस्था गौतमबुद्ध नगर विकास समिति द्वारा हाउसिंग सोसायटी में लगातार बढ़ती लिफ्ट की घटनाओं को देखते हुए और समस्या के सुधार के लिए नोएडा विधायक पंकज सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान लिफ्ट की समस्या पर केंद्रित करने के लिए अच्छी पहल की है। जहां एक तरफ गौतम बुध नगर जिले में तेजी से हाउसिंग सोसाइटी ओ का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ हाउसिंग सोसाइटीओ में लिफ्ट संचालन को लेकर कोई कड़े कानून या नियमावली नहीं है। इसी कारण जब तक हाउसिंग सोसाइटी बनकर तैयार होती है तब तक लिफ्ट पुरानी हो जाती है क्योंकि सोसाइटी बनाने में दशकों का समय लग जाता है

गौतम बुध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडे ने बताया

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट गाजियाबाद समेत राज्य के तमाम जिलों में हाउसिंग सोसाइटीज हैं। जिनमें करोड़ों लोग निवास कर रहे हैं। इन लोगों को हाईराइज इमारतों में आवागमन करने के लिए लिफ्ट और एलिवेटर पर निर्भर रहना पड़ता है। उत्तर प्रदेश में अभी तक इन लिफ्ट और एलीवेटर से जुड़ी व्यवस्थाओं व संचालन को नियमित करने के लिए कोई कानून उपलब्ध नहीं है। उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट पिछले कई सालों से लंबित है। राज्य के लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2018 में ‘लिफ्ट एंड एलीवेटर बिल’ का ड्राफ्ट तैयार किया था। जिसे पारित करने के लिए अभी तक विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। हम गौतमबुद्ध नगर के सभी विधायकों और सांसद से मिलकर लिफ्ट एक्ट लागू करने की माँग करेंगे।

दूसरी ओर बिल्डर हाईराइज इमारतों का निर्माण करने के दौरान लिफ्ट लगाता है और दशकों के बाद कब्जा देता है। इसलिए ज्यादातर लिफ्ट पुरानी हो जाती हैं और नियमित रखरखाव की आवश्यकता होती है। दूसरी बड़ी समस्या यह है कि इन लिफ्ट की वारंटी और गारंटी समाप्त हो चुकी होती है। हमारे शहरों में हर दूसरे दिन लिफ्ट से जुड़ा कोई ना कोई हादसा हो रहा है। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग विकलांग हुए हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग तो लिफ्ट में सवार होने से डरते हैं। आम आदमी में लिफ्ट्स को लेकर मेंटल ट्रॉमा बढ़ रहा है।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के महासचिव आदित्य अवस्थी ने कहा

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के महासचिव आदित्य अवस्थी ने कहा की हम उत्तर प्रदेश में नोएडा जैसे महत्वपूर्ण शहर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राज्य में सबसे ज्यादा लिफ्ट, एलीवेटर और एस्केलेटर्स नोएडा में ही इस्तेमाल हो रहे हैं। अब राज्य के मेरठ, इलाहाबाद, बनारस, झांसी, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, आगरा और राज्य की राजधानी लखनऊ में भी बड़े पैमाने पर लिफ्ट, एलिवेटर और एस्केलेटर का इस्तेमाल हो रहा है। लिहाजा, यह एक राज्यव्यापी समस्या बन चुकी है।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति आपसे निवेदन करती हैं कि लोक निर्माण विभाग मंत्री माननीय श्री जतिन प्रसाद जी से वार्ता करके ‘लिफ्ट एंड एस्केलेटर्स बिल’ का मसौदा जल्दी से जल्दी तैयार करवाकर राज्य सरकार को भेजा जाए, यह कानून उत्तर प्रदेश विधानसभा में पास करवाया जाए।

विधायक पंकज सिंह ने किया वादा

विधायक पंकज सिंह ने बताया की वह आगे लिफ्ट एक्ट को पास करवाने के संबंध में आला अधिकारियो और मंत्रालय में बात करके इस बिल को पारित करवाने का प्रयास करेंगे।

लिफ्ट एक्ट लागू हुआ तो क्या होगा फायदा

आज प्रदेश में लिफ्ट एक्ट की जरूरत इसलिए भी दिखाई देती है कि लगातार हाउसिंग सोसाइटीज में हादसों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मगर अभी तक लिफ्ट एक्ट पर किसी का ध्यान नहीं गया। गौतम बुध नगर विकास समिति पहली समाज सेवी संस्था है जिसने लिफ्ट एक्ट बनाने की मांग उठाई है। लिफ्ट एक्ट लागू होने से लिफ्ट का रखरखाव बेहतर हो सकेगा और लिफ्ट में हो रहे हादसों में कमी आएगी।इसका लाभ पूरे प्रदेश मे लाखों लोग जो लिफ्ट का इस्तेमाल रोजमर्रा में करते हैं उनको होगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]