Noida News : शातिर चोर थाना फेस 1 पुलिस की मुठभेड़ में घायल, कब्जे से चोरी का माल बरामद।

✍️ योगेश राणा


नोएडा। रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देना वाला शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार। बता दें कि देर रात फेस-1 पुलिस बैरिकेडिंग लगा कर नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते/गंदे नाले पर चेकिंग कर रही थी उसी वक्त सामने से एक मोटर साईकिल सवार आता हुआ दिखाई देता है पुलिस द्वारा मोटर साईकिल सवार को रूकने का इशारा किया गया तो रुकने की वज़ह अपनी मोटर साईकिल मोड़कर सेक्टर-14 के पीछे नाले की पटरी पर दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा तभी एक का एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और स्वयं को घिरता देख अवैध असलहे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया घायल बदमाश की पहचान सोनू उर्फ सत्ता पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम दल्लूपुरा थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र 25 वर्ष के रूप में हुयी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक,तमंचा , कारतूस और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।

वांछित चल रहे सोनू उर्फ सत्ता को लंबे समय से तलाश रही थी नोएडा पुलिस।

बता दें कि सोनू उर्फ सत्ता को नोएडा पुलिस काफी लम्बे समय से तलाश कर रही थी,क्योंकि इसने पूर्व में भी एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गया था,उसके बाद से ही यह शातिर बदमाश फरार चल रहा था। नोएडा पुलिस ने आस पास के जनपदों की पुलिस से इस बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]