October 10, 2026

बरहज रेलवे रोड का कायाकल्प जल्द? जानिए सौरभ तिवारी की नई पहल

InCollage_20250523_171652587

बरहज (उत्तर प्रदेश)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड के जर्जर हालत को लेकर वर्षों से उठ रही मांगों को बल तब मिला जब टीचर कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात रेलवे द्वारा स्टेशन रोड पर सड़क निर्माण के लिए दी गई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के मिलने के बाद हुई।

सौरभ तिवारी ने इस दौरान मंत्री को नगरवासियों की ओर से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद पत्रक सौंपा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास नगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के निरंतर प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया। उन्हीं की सक्रियता के चलते रेलवे से एनओसी प्राप्त हो सका है।सौरभ तिवारी ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृति की भी मांग की है। पत्रक में उल्लेख किया गया है कि बरहज का रेलवे स्टेशन रोड वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं और आमजन आवागमन करते हैं, जिससे यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। सौरभ तिवारी ने कहा कि रेलवे से एनओसी मिल जाने के बाद अब नगर पंचायत की जिम्मेदारी बनती है कि वह शीघ्रता से सड़क निर्माण, नाला निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कराए। नगरवासियों को उम्मीद है कि अब यह बहुप्रतीक्षित कार्य जल्द ही धरातल पर उतर सकेगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed