Noida News : भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया संगठन विस्तार।

:- भारतीय किसान परिषद छोड़ कर सैकड़ो किसान शामिल हुए भारतीय किसान यूनियन मंच में : सुधीर चौहान

नोएडा :- मंगलवार को नोएडा मीडिया क्लब में भारतीय किसान यूनियन मंच की एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन ने अपना विस्तार किया और कहीं पदाधिकारी भी बनाएं ।प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने बताया कि भारतीय किसान परिषद को छोड़कर सैकड़ो किसानों ने आज भारतीय किसान यूनियन मंच की सदस्यता ली और इस विस्तार के क्रम में बिल्लू प्रधान सुनपुरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी, मनमिंदर भाटी शोराज को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, बबली शर्मा रायपुर को महिला उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, मोहित राणा खगोड़ा को जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर, सत्येंद्र शर्मा सलारपुर को एनटीपीसी दादरी अध्यक्ष, अजब सिंह भाटी को एनटीपीसी महासचिव, हरीश खारी तिलपता को प्रदेश सचिव, अमित खारी तिलपाता को प्रदेश उपाध्यक्ष, यशपाल सिसोदिया जी को एनटीपीसी मीडिया प्रभारी, अमित बैसोया को राष्ट्रीय सह सचिव, मोहित कुटियाल को सचिव यूथ विंग बनाया गया। साथ ही यशपाल भाटी , रविंद्र भाटी बोड़की, रणदीप रामगढ़ व राजू चौधरी रामगढ़ ने भी भारतीय किसान यूनियन मंच सदस्य ली।

सुधीर चौहान ने कहा


प्रेस वार्ता के दौरान न्यूज़ डायरी टुडे द्वारा भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान से पूछे गए सवाल आपने पुराना किसान संगठन छोड़कर नया किसान संगठन बनाने का क्या कारण था। इस पर उन्होंने कहा कि एक पुराने और बड़े संगठन को छोड़ना कभी भी आसान नहीं होता। मगर जहां लोकतंत्र ना हो और अपनी बात रखने वाले लोग काम हो। कार्य शैली, किसानों के हक कई बातों की तरफ इशारा किया। और कहा कि नया संगठन बनाना मेरे लिए चुनौती पूर्ण था। जिसको हमने स्वीकार किया किसानों के बीच में काम किया और यही कारण है कि आज भारतीय किसान यूनियन मंच की कार्यशैली और ईमानदारी को देखते हुए यह सभी किसान भारतीय किसान परिषद को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन मंच में शामिल हुए हैं भारतीय किसान यूनियन मंच क्षेत्र की समस्याओं और किसानों के हक पूरी ईमानदारी के साथ लड़ता रहेगा और अपना हक लेकर रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि संगठन में कोई भी दो बार से ज्यादा अध्यक्ष नहीं चुना जा सकता।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे


इस अवसर पर मास्टर महकर सिंह सुभाष कसाना सुखपाल भाटी दीपक प्रधान सोरेन भाटी सुंदर रूपवास अजय नगर ऋषिपाल भाटी दीपांशु भाटी एडवोकेट कोशिंदर गुर्जर मनीष राणा आकाश राणा हिमांशु राणा नितिन शर्मा शेखर राणा विशंभर राजकुमार ऋतिक भाटी पुष्पेंद्र सोनपुर हिमांशु प्रधान उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक मंडल में सुरेंद्र प्रधान चरण सिंह प्रधान सूरजभान प्रधान व समस्त कार्यकारिणी उपस्थिति रही ये।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]